बॉलीवुडमनोरंजन

अनिल कपूर का 65वां बर्थडे आज: बॉलीवुड के ‘झक्कास’एक्टर गैराज में भी कर चुके हैं काम, शादी के बाद माधुरी दीक्षित से जुड़ा था नाम

बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक अनिल कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 दिसंबर 1956 को चेम्बूर, मुंबई महाराष्ट्र में जन्में अनिल फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। अनिल कपूर ने माधुरी दीक्षित के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी उनकी केमस्ट्री काफी अच्छी रही।

गैरेज में किया काम

अनिल ने बतौर लीड एक्टर 1980 में तेलुगु फिल्म ‘वामसा वृक्षम’ से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘वो सात दिन’ के जरिए बतौर लीड एक्टर कदम रखा। बॉलीवुड में अपना सिक्का चलाना उनके लिए इतना आसान नहीं था। कहा जाता है कि जब अनिल कपूर मुंबई आए थे, तब परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने पैसे कमाने के लिए शोमैन राज कपूर के गैरेज में भी काम किया था।

‘हमारे तुम्हारे’से किया डेब्यू

अनिल कपूर ने 1979 में डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से डेब्यू किया था। ‘हम पांच’ और ‘शक्ति’ जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने के बाद उन्हें 1983 में आई फिल्म ‘वो सात दिन से’पहला बड़ा ब्रेक मिला। कम ही लोग जानते होंगे कि यह मूवी तमिल फिल्म ‘Andha Ezhu Naatkal’ का रीमेक थी।

‘मिस्टर इंडिया’ से मिली पॉपुलैरिटी

अनिल कपूर को 1984 में आई यश चोपड़ा की फिल्म मशाल से पहचान मिली। लेकिन अनिल कपूर को असल पॉपुलैरिटी शेखर कपूर की फिल्म ‘मि.इंडिाया’से मिली। ‘मि. इंडिया’एक हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ श्रीदेवी थीं।

फिल्म में गाना भी गा चुके अनिल कपूर

1986 में आई फिल्म ‘चमेली की शादी’ में अनिल कपूर ने गाना भी गाया था। यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर ने न केवल लीड रोल किया, बल्कि इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी उन्होंने ही गाया था।

अनिल और माधुरी ने कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

अनिल और माधुरी ‘तेजाब’ (1988), ‘राम लखन’ (1989) और ‘किशन कन्हैया’ (1990) और ‘बेटा’ (1992) जैसी 12 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया है। पहली बार साल 1992 में आई फिल्म ‘बेटा’ में दोनों साथ दिखे और तभी से ही उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इस वक्त अनिल शादीशुदा थे। वहीं दोनों ने इंटरव्यू के दौरान इन्हें महज अफवाह बताया।

सुनीता उठाती थीं खर्च

अनिल कपूर ने साल 1984 में से शादी कर ली थी। स्ट्रगलिंग के दिनों में जब अनिल कपूर के पास पैसे नहीं हुआ करते थे, तो सुनीता ही उनका खर्च उठाती थी। जब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, तब अनिल कपूर एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और सुनीता एक जानी-मानी मॉडल।

ये भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 6,650 नए केस दर्ज, 374 लोगों ने तोड़ा दम; ओमिक्रॉन से अब तक 358 लोग संक्रमित

संबंधित खबरें...

Back to top button