Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

testttt HAPPY BIRTHDAY ANIL KAPOOR: 67 की उम्र में भी नौजवानों को देते हैं टक्कर, कभी पैसों के लिए राज कपूर के गैराज में किया काम

testttt HAPPY BIRTHDAY ANIL KAPOOR: 67 की उम्र में भी नौजवानों को देते हैं टक्कर, कभी पैसों के लिए राज कपूर के गैराज में किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया और सबसे फिट अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म दक्षिण मुंबई के चेम्बूर में 24 दिसंबर, 1956 को हुआ था। हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर जाने- माने फ़िल्म निर्माता सुरेन्द्र कपूर के बेटे हैं। उनके बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्द निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी अभिनेता हैं।

तेलुगू फिल्मों में भी किया काम

अनिल कपूर 'हमारे तुम्हारे' (1979) फिल्म में कैमियो रोल में नजर आए थे। एक्टर को 'हम पांच' (1980) और 'शक्ति' (1982) के रूप में कुछ मामूली भूमिकाओं के बाद 1983 में 'वो सात दिन' में पहला बड़ा ब्रेक मिला था। इसके बाद उन्होंने बतौर लीड एक्टर 1980 में तेलुगु फिल्म ‘वामसा वृक्षम’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। अनिल कपूर को साल 1984 में आई यश चोपड़ा की फिल्म मशाल से पहचान मिली। वहीं, शेखर कपूर की फिल्म ‘मिंस्टर इंडिया’ से वह बॉलीवुड के सुपर स्टार बन गए। इसके अलावा अनिल कपूर ने 'कर्मा', 'तेज़ाब', 'राम लखन' जैसी फ़िल्में कीं। इन फिल्मों ने उन्हें स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। अनिल कपूर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार औ्रर अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया है

67 की उम्र में भी जवां अनिल कपूर

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर खास अलर्ट रहते हैं। वहीं, अनिल कपूर एक ऐसे एक्टर हैं, जो न्यूकमर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। दरअसल, अनिल कपूर लेटनाइट पार्टियों से दूर रहते हैं। साथ ही वह शुगर और जंक फ़ूड को अवॉयड करते हैं। एक्टर खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। अनिल कपूर रोजाना साइकलिंग के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करते हैं, जिसकी वजह से 67 की उम्र में भी अनिल कपूर जवां दिखते हैं।

पैसों की तंगी ने गैराज में करवाया काम

अनिल कपूर आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। कहा जाता है कि जब अनिल कपूर मुंबई आए थे, तो उनके परिवार की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं थी। इसके चलते उन्हें पैसों के लिए शोमैन राज कपूर के गैराज में काम करना पड़ा था। वह गैराज में ही रहते भी थे।

दोस्तों संग ब्लैक की फिल्मों की टिकटें

अनिल कपूर ने टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में खुलासा किया था कि वह बेहद अच्छे से टपोरी का किरदार निभा लेते हैं। इसकी वजह ये है कि वह असल जिंदगी में भी टपोरी थे। अनिल कपूर बताते हैं कि बचपन में वह और उनके दोस्त टपोरियों जैसे ही काम करते थे। यहां तक कि उन्होंने फिल्मों की टिकट तक ब्लैक की हैं।

पत्नी सुनीता उठाती थीं अनिल का खर्च

बॉलीवुड के झक्कास अनिल कपूर की लव स्टोरी भी बेहद झक्कास है। एक्टर ने सुनीता से 19 मई, 1984 में शादी की थी। जब अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे और उनके पास पैसे नहीं थे तो उनका खर्च सुनीता ही उठाती थीं। सुनीता उस वक्त मॉडलिंग करती थीं। कहा जाता है कि अनिल कपूर जब सुनीता से मिले थे तो पहली ही मुलाकात में उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। एक्टर के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम हर्षवर्धन कपूर, रिया कपूर तथा सोनम कपूर है।

2023-2024 में इन फिल्मों आएंगे नजर

2023-24 अनिल कपूर के लिए खास होने वाला है, क्योंकि एक्टर बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इसमें उनकी फिल्म फाइटर, वेलकम 3, और तख्त शामिल हैं।  
Author4
By Author4

Latest Posts