PlayBreaking News

अनंतनाग में अनोखा नजारा, बाढ़ के बीच नाव से कोर्ट पहुंचे जज साहब, बोले- न्यायालय परिसर भले ही डूब गया, लेकिन न्याय नहीं डूबना चाहिए

Follow on Google News
अनंतनाग में अनोखा नजारा, बाढ़ के बीच नाव से कोर्ट पहुंचे जज साहब, बोले- न्यायालय परिसर भले ही डूब गया, लेकिन न्याय नहीं डूबना चाहिए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    Twitter Post

    जम्मू-कश्मीर। अनंतनाग में भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों के जीवन और कामकाज को बुरी तरह प्रभावित किया है, लेकिन इसी के बीच जिला कोर्ट के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज ताहिर खुर्शीद रैना बाढ़ में भी नाव से कोर्ट पहुंच गए और जरूरी कार्यवाही पूरी कीं। 

    नाव से कोर्ट पहुंचे जज ताहिर रैना

    दरअसल, अनंतनाग जिले में आई भारी बाढ़ के कारण जिला कोर्ट परिसर पूरी तरह पानी से भरा गया है। जिसके कारण न्यायिक कार्य बंद हो गए, लेकिन ऐसे हालात में भी प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज ताहिर खुर्शीद रैना नाव से कोर्ट पहुंच गए।

    जज रैना ने कोर्ट में पहुंचकर जरूरी रिमांड और जमानत मामलों में पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए। साथ ही उन्होंने न्यायिक रिकॉर्ड की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पानी से भरे परिसर का दौरा भी किया। उनके साथ चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फिरोज अहमद खान भी कोर्ट मे मौजूद थे।

    न्याय लोगों तक पहुंचना जरूरी

    दौरा करते समय जज रैना ने बार एंड बेंच से बातचीत करते हुए कहा कि न्यायपालिका को इस मुश्किल घड़ी में आगे आना होगा, क्योंकि न्याय लोगों तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा बाढ़ ने कोर्ट परिसर को भले ही डुबो दिया हो, लेकिन न्याय नहीं डूबना चाहिए।

    Uploaded media

    अधिकारियों ने की जज रैना की तारीफ

    कोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने जज रैना की तारीफ करते हुए कहा कि यह पहल न्यायपालिका की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बन गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि यह नजारा बताता है कि न्याय देने का काम किसी भी परिस्थिति में रुक नहीं सकता।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts