Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

DGP-IG Conference : अमित शाह बोले - अगली DGP-IG कॉन्फ्रेंस के पहले नक्सलवाद की समस्या से पूर्णत: मुक्त होगा देश 

नवा रायपुर में चल रही तीन दिनी DGP-IG Confrence के पहले दिन केंद्रीय गृह  मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगली DGP-IG Confrence के पहले देश पूरी तरह नक्सवाद से मुक्त होगा। 
 अमित शाह बोले - अगली DGP-IG कॉन्फ्रेंस के पहले नक्सलवाद की समस्या से पूर्णत: मुक्त होगा देश 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर।  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में तीन दिवसीय 60वीं DGP-IG Conference का उद्घाटन किया। अपने सम्बोधन में शाह ने नक्सलवाद के समूल नाश के खिलाफ उठाए गए मोदी सरकार के एक्शनेबल पॉइंट का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने विगत 7 वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाकर सुरक्षा घेरे को मजबूत बनाया है और इसी का परिणाम है कि 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी जो आज घटकर केवल 11 रह गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगली DGP-IG Conference से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 40 साल से देश नक्सलवाद की समस्या का सामना कर रहा है। 

    देश के तीन नासूरों पर काम किया 

    शाह ने कहा कि देश के लिए नासूर बने 3 हॉटस्पॉट- नक्सलवाद, नार्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर की समस्या के निराकरण के लिए मोदी सरकार ने स्थायी समाधान दिया है और जल्द ही ये देश के बाकी हिस्सों जैसे बन जाएंगे। गृह मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) कानूनों को सुदृढ़ बनाया गया, तीन नए आपराधिक कानूनों के साथ ही नारकोटिक्स और भगोड़ों के लिए मजबूत कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीनों नए आपराधिक कानूनों के पूरी तरह लागू होने के बाद भारत की पुलिसिंग विश्व में सबसे आधुनिक बन जाएगी।

    कट्टरता, उग्रवाद और नारकोटिक्स पर कड़ा प्रहार 

    अमित शाह ने आतंकवाद और उग्रवाद पर मोदी सरकार की कार्रवाई का जिक्र कहते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इंडिया (PFI) पर बैन लगाने के बाद देशभर में उसके ठिकानों पर छापे मार कर गिरफ्तारियां की गईं, जो केंद्र - राज्य के समन्वय का उत्तम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों और पुलिस द्वारा  Intelligence  की  Accuracy, Objective  की  clarity और Action की  synergy     के तीन बिंदुओं पर काम कर कट्टरता, उग्रवाद और नारकोटिक्स पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। गृह मंत्री ने दोहराया कि हमें नारकोटिक्स और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर 360 डिग्री प्रहार कर ऐसा तंत्र बनाना है जिससे इस देश में नार्को व्यापारियों और अपराधियों को एक इंच जमीन भी न मिल पाए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्यों की पुलिस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मिलकर नारकोटिक्स के राज्य, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोहों पर कड़ा प्रहार कर उनके आकाओं को जेल में डाले। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts