PlayBreaking News

आलिया भट्ट से 77 लाख की धोखाधड़ी, पूर्व पर्सनल असिस्टेंट ने लगाया चूना, बेंगलुरु से गिरफ्तार

Follow on Google News
आलिया भट्ट से 77 लाख की धोखाधड़ी, पूर्व पर्सनल असिस्टेंट ने लगाया चूना, बेंगलुरु से गिरफ्तार

एंटरटेनमेंट डेस्क। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वेदिका ने आलिया के प्रोडक्शन हाउस के अकाउंट से 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी की हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसे बैंगलोर से गिरफ्तार किया है। वह 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रहेंगी।

2 सालों तक चली धोखाधड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेदिका प्रकाश शेट्टी  32 साल की हैं और वो कई एक्टर्स की मैनेजर रह चुकी हैं। उन्हें 2024 में आलिया के पर्सनल मैनेजर की पोस्ट से हटा दिया गया था। वेदिका ने 2 सालों तक अवैध तरीके से आलिया के पर्सनल और प्रोडक्शन हाउस के अकाउंट से लाखों रुपए की लुट की हैं। इसके अलावा वेदिका ने आलिया से कई नकली पेपर्स में साइन करवाए। वो ट्रेवल, मीटिंग्स, इवेंट के खर्च से जुड़े नकली इनवॉइस बनवाती थीं। यहा तक की वेदिका अपने दोस्तों को भी इस धोखाधड़ी में शामिल करती थीं।

आलिया की मां ने दर्ज कराई शिकायत

आलिया की मां सोनी राजदान ने जनवरी में वेदिका के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके खिलाफ धारा 316, 318 के तहत शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही वेदिका की तलाश जारी थी, जिसे अब करीब 5 महीने बाद पुलिस ने बैंगलोर से गिरफ्तार कर लिया है।

आलिया भट्ट का प्रोडक्शन हाउस

आलिया भट्ट ने साल 2021 में प्रोडक्शन हाउस इंटरनल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी। आलिया के इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म डार्लिंग्स थी, जीसे शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया गया था।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts