Alia Bhatt Birthday : 5 साल की उम्र में छोड़ी पढ़ाई, स्कूल ड्रेस में ऑडिशन देने पहुंचीं... जनरल नॉलेज के सवाल पर हुईं ट्रोल, आज 500 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन

Follow on Google News
Alia Bhatt Birthday : 5 साल की उम्र में छोड़ी पढ़ाई, स्कूल ड्रेस में ऑडिशन देने पहुंचीं... जनरल नॉलेज के सवाल पर हुईं ट्रोल, आज 500 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की गंगूबाई और मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने न केवल अपना नाम बॉलीवुड में कमाया बल्कि हॉलीवुड में भी उनकी फैन फॉलोइंग है। आज एक्ट्रेस अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया जब 5 साल की थी, तभी उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। अपने एक्टिंग करियर के लिए उन्होंने 17 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी, जिसके बाद उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। लेकिन, आज वे 500 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। alia bhatt 5 yrs old

पांच साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग

आलिया बॉलीवुड के परिवार यानी की भट्ट परिवार से आती हैं। वे बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर महेश भट्ट और ब्रिटिश एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया का जन्म 15 मार्च, 1993 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता महेश एक गुजराती हैं, तो वहीं मां सोनी एक कश्मीरी पंडित और ब्रिटिश जर्मन लेडी हैं। आलिया ने महज पांच साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म संघर्ष (1999) में काम किया था। उसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में बतौर लीड रोल से डेब्यू किया।

कम उम्र में छोड़ी पढ़ाई, स्कूल ड्रेस में ऑडिशन देने पहुंचीं

एक्ट्रेस को कम उम्र में पढ़ाई छोड़ने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। आलिया ने 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था, लेकिन ये फिल्म उन्हें आसानी से नहीं मिली थी। फिल्म के लिए उनके अलावा करीब 400 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। इस फिल्म का ऑडिशन देने के लिए वे अपनी स्कूल ड्रेस में ही चली गईं थी।

जनरल नॉलेज के सवाल पर हुईं ट्रोल

फिल्म में कास्ट होने के बाद एक्ट्रेस के कई इंटरव्यू हुए जिसमें उनसे जनरल नॉलेज के सवाल पूछे गए जिनका जवाब वो नहीं दे पाई। इसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल भी होना पड़ा।

दमदार एक्टिंग से जीता बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड

आलिया ने 12 साल के एक्टिंग करियर में करीब 16 फिल्मों में लीड रोल निभाया, जिसमें से 12 हिट, 2 फ्लॉप और 2 एवरेज रहीं फिल्में रही। जिसमें हाईवे, 2 स्टेट्स, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड सन्स, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जैसी फिल्में है। 2018 में आई 'राजी' से आलिया ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से सबको चौंका दिया। 'गंगूबाई कठियावाड़ी' के लिए वो बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड जीत चुकी हैं।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं आलिया

आलिया करोड़ों की संपति की मालकिन हैं। बता दें कि उनकी एक फिल्म की फीस करीब 20-25 करोड़ रुपए है। आलिया भट्ट की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के अनुसार, वे 517 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। उनकी चार अपकमिंग फिल्मों पर लगभग 1000 करोड़ का दांव लगा है। इन फिल्मों में जिगरा, लव एंड वॉर, जी ले जरा और ब्रह्मास्त्र 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। ये भी पढ़ें - Valentine’s Day : ब्रह्मास्त्र के सेट पर आलिया-रणबीर का ऐसा हुआ किस्मत कनेक्शन, नहीं की डेस्टीनेशन वेडिंग; घर की बालकनी में लिए सात फेरे… जानें कपल की लव स्टोरी
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts