Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्विंकल खन्ना का 48वां बर्थडे आज: अक्षय कुमार ने खास अंदाज में पत्नी को किया विश, समंदर के बीच से शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस समय अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना मालदीव्स में हैं और ट्विंकल अपना बर्थडे मालदीव्स में अक्षय और बेटी नितारा के साथ सेलिब्रेट कर रहीं हैं। इस मौके पर उनके पति बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बेहद ही खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है।

अक्षय ने लिखा प्यार भरा कैप्शन

अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के बर्थडे पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपका साथ मेरे साथ है... इसीलिए जिंदगी की हर मुश्किल से लड़ना मेरे लिए आसान हो जाता है। जन्मदिन मुबारक हो टीना।' इसके साथ उन्होंने किस करता हुआ इमोजी भी बनाया है। फैंस भी इस र कमेंट करते हुए ट्विंकल को बर्थडे विश किया है। [embed]https://twitter.com/akshaykumar/status/1476018193806213120[/embed]

अक्षय- ट्विंकल का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो ट्विंकल खन्ना एक राइटर के तौर पर काम कर रही हैं और उन्होंने तीन किताबें लिखी हैं। वहीं अक्षय की बात करें तो, सूर्यवंशी’ की सक्सेस के बाद उनकी एक और फिल्म ‘अतरंगी रे’रिलीज हो गई है। अक्षय के पास फिलहाल 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे', 'रक्षा बंधन', 'गोरखा', 'ओ माय गॉड 2' और 'राम सेतू' जैसी फिल्में कतार में हैं। ये भी पढ़ें- Weather Updates: इन राज्यों में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, MP के कई इलाकों में दिन में रात जैसी फीलिंग; जानें अपने शहर का हाल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts