PlayBreaking News

AJIT PAWAR DEATH CONSPIRACY:अजित पवार की मौत हादसा या साजिश? संजय राउत और सुप्रिया सदन में करेंगे सवालों की बौछार

पूरा शरद पवार गुट आजतक दिवंगत नेता अजित पवार की मौत को भुला नहीं पाया है। विमान हादसे में इनके मौत से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकसभा में सुप्रिया सुले व संजय राउत गंभीर सवाल पूछने की तैयारी में हैं।
Follow on Google News
अजित पवार की मौत हादसा या साजिश? संजय राउत और सुप्रिया सदन में करेंगे सवालों की बौछार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अजित पवार के विमान हादसे की जांच पारदर्शी तरीके से कराने के लिए शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने एक बार फिर से मांग की है। रोहित का कहना है कि अजित दादा के विमान हादसे को लेकर अभी तक कई आशंकाएं बनीं हुई हैं। आज भी ये पता नहीं चल पाया है कि यह नार्मल हादसा है या साजिश? इस विमान हादसे की निष्पक्ष जांच होना बहुत जरूरी है ताकि हमारे मन की शंकाएं दूर हो सकें। लेकिन अभी के हालातों को देखकर फिलहाल ऐसा कुछ भी होता दिखाई देता नजर नहीं आ रहा है। 

    सासंद सुप्रिया और अमोल सदन में उठाएंगें आवाज

    इस पूरे मामले पर सदन में सांसद सुप्रिया सुले और अमोल कोल्हे गंभीर सवाल उठाने के लिए तैयार हैं। वहीं वरिष्ठ नेता व सांसद संजय राउत से राज्यसभा में इस मामले को उठाने के लिए पुरजोर अनुरोध किया गया है। पूरे मुद्दे पर एक विस्तृत पत्र भी संजय राउत को सौंपा गया है। इस पत्र में पूरे हादसे से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। 

    ये भी पढ़ें: विधायक के घर से  मिले 10 करोड़ नकद, ऑफिस और अन्य ठिकानों का एक-एक कोना छान रही आईटी टीम

    उड्डयन मंत्री से इस्तीफे की मांग

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से इस पूरे मसले पर एनसीपी विधायक रोहित पवार इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। रोहित पवार इस बात पर बार-बार जोर दे रहे कि जबतक जांच पूरी न हो जाए तब तक राममोहन नायडू को इस्तीफा दे देना चाहिए। 28 जनवरी को हुए घातक विमान हादसे में शामिल कंपनी 'वीएसआर' को बचाने की पुरजोर कोशिश की गई, इसलिए रोहित उड्डयन मंत्री से लगातार इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

    अपने नेता को हमने खो दिया- रोहित पवार

    पवार गुट के मुख्य नेता रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए इस पूरे मसले पर कहा कि जांच प्रक्रिया में टाइम लिमिट और रिपोर्टों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते 28 जनवरी को जब अजित पवार का शव अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया था, उसी वक्त दोपहर 1:36 बजे DGCA ने शुरुआती रिपोर्ट जारी कर दी,  क्या इतनी जल्दी ऐसा करना सही था? इन लापरवाहियों ने हमसे हमारा नेता हमेशा के लिए छीन लिया। अजीत पवार सिर्फ एक प्रभावशाली नेता नहीं बल्कि आमलोगों के दिलों पर राज करने वाले बड़े मसीहा थे।

    अजीत पवार की 28 जनवरी को हुई थी मौत

    बीते 28 जनवरी को बारामती प्लेन क्रैश में देश के दिग्गज नेता अजित पवार की मौत हो गई थी। उस दिन वह जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए विमान यात्रा पर थे। इसी दौरान रनवे पर लैंड करते वक्त प्लेन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में अजीत पवार के साथ अन्य चार लोगों की भी मौत हुई थी।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts