Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अबू धाबी में उड़ेंगी एयर टैक्सियां!AI-पावर्ड ट्रांसपोर्ट सिस्टम बना दुनिया के लिए मॉडल

अबू धाबी तेजी से ड्राइवरलेस और AI-आधारित ट्रांसपोर्ट सिस्टम की ओर बढ़ रहा है। शहर में जल्द ही पर्सनल ड्राइवरलेस कारें, मिनी रोबो-बसेस, इलेक्ट्रिक एयर टैक्सियां और समुद्र में ऑटोनॉमस वेसल्स संचालन में आ जाएंगे। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए AI-पावर्ड ड्रोन सड़कों पर नजर रखेंगे।
AI-पावर्ड ट्रांसपोर्ट सिस्टम बना दुनिया के लिए मॉडल
सांकेतिक तस्वीर-AI
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अबू धाबी तेजी से उस दौर की ओर बढ़ रहा है, जहां सड़क, आसमान और समुद्र में ऑटोनॉमस ट्रांसपोर्ट हकीकत बन चुका है। खुद चलने वाली कारें, ड्राइवरलेस बसें, उड़ने वाली एयर टैक्सियां और स्मार्ट समुद्री वाहन अब ‘कमिंग सून’ नहीं, बल्कि ऑपरेशन मोड में आने वाले हैं।

    खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अबू धाबी और दुबई की सड़कों पर AI-पावर्ड ड्रोन ट्रैफिक पर नजर रखेंगे। ये ड्रोन किसी जाम, गलत पार्किंग या हादसे की स्थिति में तुरंत ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सूचना भेजेंगे, जिससे सड़कें और सुरक्षित बनेंगी और जाम जल्दी खुलेंगे।

    Uploaded media

    ड्राइवरलेस कारें जल्द आम होंगी

    ITC, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट ऑफिस और अमेरिकी कंपनी Tensor Auto Inc. मिलकर पर्सनल ड्राइवरलेस कारें तैयार कर रहे हैं। जल्द ही ये कारें आम जनता के इस्तेमाल में आ जाएंगी।

    Uploaded media

    रोबो-बस का ट्रायल शुरू

    Benteler Mobility के साथ समझौते के तहत शहर में मिनी रोबो-बसेस का ट्रायल शुरू होगा। कौन-सा रूट और मॉडल फिट बैठता है, इसे ITC की विशेष टीम लगातार मॉनिटर करेगी।

    ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट

    SkyDrive के साथ मिलकर अबू धाबी SD-05 eVTOL यानी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा। वर्टिपोर्ट, चार्जिंग सिस्टम और तकनीकी तैयारियों की पूरी जांच की जाएगी।

    Uploaded media

    ऑटोनॉमस समुद्री वाहन

    Blue Gulf Group और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट ऑफिस की साझेदारी से समुद्र में ऑटोनॉमस वेसल्स की टेस्टिंग की जाएगी, जिससे भविष्य में समुद्री यात्रा स्मार्ट और टिकाऊ बनेगी।

    सस्ती और स्मार्ट मास ट्रांजिट सिस्टम

    Glydways के साथ शहर एक नए ऑटोनॉमस मास ट्रांजिट सिस्टम पर काम कर रहा है। यह जीरो-एमिशन, ऑन-डिमांड और पारंपरिक सेवाओं से सस्ता होगा। छोटे इलेक्ट्रिक वाहन खास गाइडवे पर चलेंगे।

    Uploaded media

    ड्राइवरलेस लॉजिस्टिक्स और कार्गो ड्रोन्स

    Sinaha Technology के साथ समझौते के बाद ड्राइवरलेस ट्रक और भारी सामान उठाने वाले कार्गो ड्रोन्स लॉजिस्टिक्स सेक्टर में नई रफ्तार लाएंगे।

    सुरक्षा और साइबर प्रोटेक्शन

    ITC और UAE Cyber Security Council मिलकर पूरे ऑटोनॉमस सिस्टम को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए ट्रेनिंग और रिस्पॉन्स प्लान तैयार करेंगे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts