सिंगापुर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई

Follow on Google News
सिंगापुर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई
चेन्नईइन दिनों फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में सिंगापुर जाने वाली ‘एअर इंडिया' की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बारे में पता लगने के बाद पायलट ने विमान को वापस चेन्नई के हवाई अड्डे पर उतार लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार (10 जनवरी) की है।

फ्लाइट में सवार थे 170 यात्री

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी का पता लगने के बाद पायलट ने वापस लौटने के लिए हवाई अड्डे से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया। विमान में लगभग 170 यात्री सवार थे। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली उड़ान संख्या एआई 346 संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई। अधिकारी ने बताया कि ऐहतियाती जांच के लिए विमान की सेफ लैंडिंग करवाई गई। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। अधिकारी ने यह भी कहा कि यात्रियों को चेन्नई से सिंगापुर भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts