Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ahmedabad Plane Crash : अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- सीनियर पायलट ने खुद बंद किया था फ्यूल सप्लाई, को-पायलट ने पूछा- स्विच क्यों बंद किया

Ahmedabad Plane Crash : अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- सीनियर पायलट ने खुद बंद किया था फ्यूल सप्लाई, को-पायलट ने पूछा- स्विच क्यों बंद किया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान दुर्घटना को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि विमान के कैप्टन सुमीत सभरवाल ने उड़ान के दौरान खुद ही इंजनों की फ्यूल सप्लाई बंद कर दी थी। यह जानकारी कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) की जांच के बाद सामने आई है।

    वॉयस रिकॉर्डिंग के अनुसार, को-पायलट क्लाइव कुंदर ने हैरानी और घबराहट के साथ कैप्टन से पूछा, “आपने फ्यूल स्विच को CUTOFF पोजिशन में क्यों किया?”

    इस पर कैप्टन सुमीत शांत दिखाई दिए और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

    अनुभवी पायलट थे सुमीत सभरवाल

    कैप्टन सुमीत सभरवाल एअर इंडिया के बेहद अनुभवी पायलट थे। उनके पास 15,638 घंटे का उड़ान अनुभव था, जबकि को-पायलट क्लाइव कुंदर 3,403 घंटे की उड़ानें कर चुके थे। इसके बावजूद ऐसा खतरनाक निर्णय क्यों लिया गया, यह अभी रहस्य बना हुआ है।

    WSJ ने यह जानकारी अमेरिकी जांच एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से दी है जो विमान हादसे की जांच में जुटे हैं। भारत के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB), नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), बोइंग और एअर इंडिया ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    AAIB की रिपोर्ट में भी था फ्यूल स्विच बंद होने का जिक्र

    AAIB ने 12 जुलाई को जारी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया था कि विमान के दोनों इंजन इसलिए बंद हुए क्योंकि फ्यूल स्विच अचानक RUN से CUTOFF हो गए थे। हालांकि रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि यह बंद कैसे हुए। यह तकनीकी गड़बड़ी थी या मानवीय गलती।

    रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से यह पूछते सुना गया था, “तुमने फ्यूल क्यों बंद किया?” और दूसरे ने जवाब दिया, “मैंने ऐसा नहीं किया।” इससे स्थिति और जटिल हो गई थी।

    फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली खराबी

    एअर इंडिया ने इस पूरे विवाद के बीच बुधवार को जानकारी दी कि उसके बोइंग-787 सीरीज के विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच में किसी प्रकार की खराबी नहीं पाई गई है। एयरलाइन ने यह भी बताया कि उसने अपने सभी विमानों में थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल (TCM) को भी बदल दिया है, जो फ्यूल कंट्रोल सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    DGCA ने सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि 21 जुलाई तक अपने बोइंग-737 और 787 विमानों में फ्यूल सिस्टम की पूरी जांच कर लें।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Latest Posts