Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टेकऑफ से पहले IndiGo फ्लाइट के इंजन में लगी आग, पायलट ने ATC को भेजा ‘मेडे’ कॉल

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टेकऑफ से पहले IndiGo फ्लाइट के इंजन में लगी आग, पायलट ने ATC को भेजा ‘मेडे’ कॉल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब इंडिगो की फ्लाइट टेकऑफ की तैयारी कर रही थी और इंजन में अचानक आग लग गई। यह फ्लाइट ATR76 थी, जो सुबह 11 बजे अहमदाबाद से दीव के लिए उड़ान भरने वाली थी। विमान में 60 यात्री सवार थे।

    जैसे ही प्लेन रनवे पर टेकऑफ के लिए रोल करना शुरू कर रहा था, पायलट को इंजन में आग लगने की जानकारी मिली। पायलट ने तत्परता दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘मेडे’ (MAYDAY) कॉल भेजी और टेकऑफ को तुरंत रोक दिया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया, और फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

    Uploaded media

    फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी

    इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने के बाद उसे रद्द किया गया। पायलट ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर का पालन करते हुए विमान को वापस भेज दिया है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट को ऑपरेशन में लाने से पहले पूरी जांच और मेंटेनेंस प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    घटना की जांच जारी

    यह घटना सुबह लगभग 11 बजे हुई। फिलहाल, DGCA और अन्य विमानन एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

    एक दिन पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर भी आग की घटना

    इस घटना से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर हॉन्गकॉन्ग से आई एअर इंडिया की फ्लाइट AI-315 में लैंडिंग के तुरंत बाद ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई थी। APU विमान के पिछले हिस्से (टेल) में होता है और उसमें आग लगने से विमान की बॉडी को नुकसान पहुंच सकता था।

    क्या है MAYDAY कॉल?

    ‘MAYDAY’ शब्द फ्रेंच शब्द ‘m’aider’ से लिया गया है, जिसका मतलब है ‘मदद करो’। यह इमरजेंसी सिग्नल होता है, जो पायलट द्वारा रेडियो के माध्यम से ATC या अन्य विमानों को भेजा जाता है। इसका उद्देश्य है कि स्थिति की गंभीरता को बताते हुए तुरंत सहायता और प्राथमिकता प्राप्त की जा सके।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts