Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विजय मेवाड़ा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार!थाने जाते समय आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, हमीदिया अस्पताल में किया भर्ती

भोपाल के अशोका गार्डन में हुई विजय मेवाड़ा हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया। मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम, फरमान, कालू और इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान आसिफ ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
Follow on Google News
थाने जाते समय आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, हमीदिया अस्पताल में किया भर्ती
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के अशोका गार्डन हत्याकांड में पुलिस ने फरमान, कालू, इमरान और मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गिरफ्तारी के दौरान मामला और खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया। रास्ते में आरोपी आसिफ ने पिस्टल छीन कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में हथियार खोले और स्थिति काबू में लाई। पूरे इलाके में तनाव और डर फैल गया।

    /img/99/1775028666995

    आरोपी

    हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया

    हमीदिया अस्पताल में भर्ती कियाशॉर्ट एनकाउंटर के बाद घायल आरोपी आसिफ को सीधे हमीदिया अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। अस्पताल के परिसर में भारी पुलिस बल तैनात, मीडिया और अन्य लोगों की एंट्री पूरी तरह से रोकी गई। पुलिस ने अस्पताल को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया है।

    आखिर क्या हुआ था?

    29 मार्च की रात 35 वर्षीय विजय मेवाड़ा अपने कर्मचारी को घर छोड़ने प्रगति नगर जा रहे थे, तभी फरमान, कालू, इमरान और मुख्य आरोपी आसिफ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। चाकू के गंभीर घावों से घायल विजय को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी को बेटा कहकर समझाने की कोशिश करने पर हमला कर चुके थे।

    /img/99/1775029766447

    मृतक

    ये भी पढ़ें: अशोका गार्डन में क्रूर हत्या! गली-गली में गूंजी विजय मेवाड़ा के लिए न्याय की मांग, होगी बुलडोजर कार्रवाई!

    हत्या की खबर फैलते ही अशोका गार्डन और आसपास के इलाके आग की तरह गुस्से और आक्रोश से भर गए। लोग न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए और कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर घटना तेजी से वायरल हो रही है, और जनता प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की अपील कर रहे है।

    मंत्री विश्वास सारंग का कड़ा संदेश

    मंत्री विश्वास सारंग ने इस घटना को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए और दोषियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा। मंत्री ने साफ कहा कि कानून को हाथ में लेने वाला कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं रह सकता।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts