मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट लेट :भोपाल-दिल्ली-मुंबई रूट पर 2 से 3 घंटे तक देरी की शिकायतें, यात्रियों में नाराजगी

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें तय समय से काफी देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल-दिल्ली-मुंबई रूट पर 2 से 3 घंटे तक की देरी की शिकायतें मिली हैं।
Follow on Google News
भोपाल-दिल्ली-मुंबई रूट पर 2 से 3 घंटे तक देरी की शिकायतें, यात्रियों में नाराजगी

मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो की कई फ्लाइट्स में देरी की शिकायतें सामने आई। यात्रियों के मुताबिक भोपाल, दिल्ली और मुंबई रूट की फ्लाइट्स 2 से 3 घंटे तक लेट चल रही हैं जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन की व्यवस्था और नियमों पर सवाल उठाए हैं। एक यात्री ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि अगर ग्राहक 2 मिनट भी लेट हो जाए तो एयरलाइन के सभी नियम तुरंत लागू हो जाते हैं लेकिन जब कंपनी की तरफ से 3 घंटे की देरी होती है तो यात्रियों को सिर्फ इंतजार करना पड़ता है।

यात्रियों ने उठाए सवाल

यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट लेट होने की स्थिति में उन्हें समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती। कई लोगों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन की ओर से बार-बार बोर्डिंग टाइम बदलने से परेशानी और बढ़ जाती है। मुंबई एयरपोर्ट पर हाल के दिनों में ऑपरेशनल दबाव और स्टाफिंग से जुड़ी दिक्कतों के कारण भी फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ है। कुछ दिन पहले ग्राउंड स्टाफ के विरोध प्रदर्शन से भी कई उड़ानें प्रभावित हुई थीं।

ये भी पढ़ें: RBI का खजाना खुला: सरकार को मिलेगा ₹2.87 लाख करोड़ का सबसे बड़ा डिविडेंड

इंडिगो की फ्लाइट्स में पहले भी दिखी देरी

उपलब्ध फ्लाइट डेटा के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस करीब 74% रही है जबकि कई उड़ानों में मध्यम और बड़ी देरी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पिछले कुछ दिनों में यात्रियों ने इंडिगो की देरी, बोर्डिंग विवाद और लंबी वेटिंग को लेकर कई पोस्ट किए हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 5 महीने की रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति, भ्रूण का DNA सुरक्षित रखने के निर्देश

नियमों को लेकर बढ़ी बहस

फ्लाइट लेट होने के बाद यात्रियों के बीच एक बार फिर एयरलाइन नियमों को लेकर बहस शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि यात्रियों पर सख्त नियम लागू होते हैं लेकिन एयरलाइन की देरी पर जवाबदेही तय नहीं होती। DGCA के नियमों के मुताबिक लंबे विलंब की स्थिति में एयरलाइंस को यात्रियों को भोजन, वैकल्पिक फ्लाइट या कुछ मामलों में मुआवजा जैसी सुविधाएं देनी होती हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts