धार में दर्दनाक हादसा : पार्षद सहित 3 लोगों की मौत, फोरलेन पर ट्राले में घुसी तेज रफ्तार कार

धार। जिले के इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर भीषण हादसा हो गया। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी तेज रफ्तार से जा रही एक कार ट्राले में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सरदारपुर के कांग्रेस पार्षद भी शामिल हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कार में बुरी तरह फंस गए थे शव।[/caption]
ट्राले में पीछे से घुसी कार
जानकारी के अनुसार, रात करीब 3 बजे पार्षद अपने दोस्तों के साथ जा रहे थे। तभी इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सरदारपुर थाना अंतर्गत भेरू चौकी के पास कार क्रमांक एमपी 11 सीसी 2760 आगे चल रहे ट्राला क्रमांक यूपी 78 एफएन 1865 में पीछे से जा घुसी। इसके बाद भी ट्राला चलता रहा और कार को करीब 150 मीटर तक घसीटकर ले गया। फोरलेन पर खडे़ कुछ लोगों ने वाहन को हाथ देकर रोका और हादसे की जानकारी दी। [caption id="attachment_72000" align="aligncenter" width="600"]
कार में बुरी तरह फंस गए थे शव।[/caption]




















