PlayBreaking News

Aaj ka Rashifal 28 May 2025 : बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 28 May 2025 : बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 28 मई 2025 को ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार है। द्वितीया तिथि देर रात 01:54 AM तक रहेगी। इस दौरान मृगशिरा नक्षत्र रात 12:29 तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। इस दिन बुध देव की पूजा करने से बुद्धि तेज होती है और व्यापार में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 7 दिन का प्रारंभ कुछ इस तरह से होगा कि आप उर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु मध्याहन के बाद आरोग्य में परिवर्तन हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनदुःख के प्रसंग भी बन सकते है। खान-पान में संयम रखिएगा। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो जाए इसके लिए जिह्वा पर संयम रखिएगा। गणेशजी का सूचन है कि घर, परिवार तथा मित्र-समूह और व्यावहारिक कार्यक्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने में दिवस के उत्साह तथा उर्जा का संतुलन बना रहेगा।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 4 गणेशजी कहते है कि आपके मनकी द्विधापूर्ण स्थिति से आप असंतुष्ट रहेंगे। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार का उपद्रव हो सकता है। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों तथा संबंधीजनों से मिलना होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 8 गणेशजी कहते है कि आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ सावधानीपूर्वक बरतने का सूचन गणेशजी करते हैं। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ने की तथा धन से जुडी़ लेन-देन न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 गणेशजी कहते हैं कि आप आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिकरुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनदुःख भी हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर उच्च अधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएँ भी होंगी।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 4 परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आजका दिन अच्छी तरह से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते है। क्योंकि दोनो स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चाएँ होंगी। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। तथा मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 2 आजका आपका मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज सोचसमझकर बोलिएगा, जिससे किसीके साथ विवाद या मनदुःख न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। मध्याहन के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। फिरभी आज आपके प्रयाण विभिन्न दिशा में जा रहे हैं ऐसा लगता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 1 गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। प्रियपात्र मिलने से आपका मन पुलकित होगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखिएगा। संभवतः प्रवास टालिएगा। आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 3 आजका आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। तथा उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। प्रियपात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा। वाहनसुख मिलेगा।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 9 गणेशजी कहते है कि आज प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिकरुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड मची रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति अल्प होगी। परंतु मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। मित्रों, स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके हाथो किसी धार्मिक या पुण्य का कार्य होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबीसफेद लकी नंबर – 7 अधिक भावनाशील, संवेदनशील न बनने के लिए आज आपको गणेशजी सलाह देते है। जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहिएगा। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य संभालिएगा और साथ में जिद्दी व्यवहार टालिएगा। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। आजके दिन का प्रवास संभव हो तो टाल दिजिएगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 3 गणेशजी कहते है कि आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी, परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न ले ऐसी भी सलाह गणेशजी देते हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। परंतु मध्याहन के बाद या संध्याकाल में परिस्थिति में बदलाव आएगा। दुविधापूर्ण परिस्थिति का अनुभव होगा। किसीके वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान अथवा भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न कीजिएगा। मानसिक व्यग्रता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 5 आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा। परिवर्तित हो रहे विचारों के बीच में द्विधायुक्त स्थिति का निर्माण होगा, इसलिए निर्णयशक्ति का आप में अभाव रहेगा। बौद्धिक विचारों का आज आप अनुभव कर पाएंगे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts