Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 24 April 2025 : गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 24 April 2025 : गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 24 अप्रैल 2025 को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार है। एकादशी तिथि दोपहर 02:32 बजे तक रहेगी। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, और भाग्य का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ दौड़ धूप में व्यतीत करेंगे। आपके मित्रमंडल में नए मित्रों का समावेश होगा। मित्रों के पीछे पैसे खर्च होंगे। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ मन की प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। दूर रहनेवाली संतानों का समाचार जानने को मिलेगा। प्रवास पर्यटन का सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेंगे।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 नौकरी व्यवसाय की जगह पदोन्नति का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ मिलेगा। गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगा। नए कार्यों का आयोजन करेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। तंदुरुस्ती बनी रहेगी। धन और मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को वसूले के पैसे वसूल करने के लिए अनुकूल दिन है।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 गणेशजी कहते हैं कि आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। तबीयत में थोड़ी बेचैनी और कमजोरी रहेगी। जिसके कारण कोई भी काम करने का उत्साह मंद रहेगा। नौकरी धंधा की जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न रहने से मानसिक हताशा पैदा होगी। संतानों के विषय में समस्या निर्मित होगी। विरोधियों के साथ वादविवाद में उतरना उचित नहीं है। पिता को हैरानी होगी।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 3 गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप पर नकारात्मक वृत्ति हावी रहेगी। परिणामस्वरूप मानसिक हताशा से घिरे रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। अनैतिक कामवृद्धि और चोरी आदि विचारों पर संयम रखें, अन्यथा अनिष्ट हो सकता है। आज वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े या वाद-विवाद होने की संभावना है। वित्तीय तंगी रहेगी। इस समय आध्यात्मिकता का सहारा लेने के लिए गणेशजी कहते हैं।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। फिर भी सांसारिक मामलों के बारे में आपका व्यवहार थोड़ा उदासीन रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात अधिक आनंददायक नहीं रहेगी। व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा। सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में कम सफलता मिलेगी।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 गणेशजी कहते हैं कि परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत अनुभव करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। आफिस में सहकर्मीगण सहायक होंगे। व्यापार- धंधे में प्रतिस्पर्धी और विरोधियों को झुकना पड़ेगा। ननिहाल से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 आज आप अपनी कल्पना शक्ति और सृजनशक्ति को उत्तम रूप से काम में लगा सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। संतानों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी प्रगति होगी। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन सुखद रहेगा। अत्यधिक विचार करने से मन विचलित होगा। सामान्य रूप से शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य से आज सभी कार्य करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 गणेशजी आपको आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत करने की सलाह देते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ नहीं रह सकेंगे। माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। मनमुटाव होगा। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखने की आवश्यकता है। स्त्रीवर्ग से नुकसान होने की संभावना है। जलाशय से भय रहेगा।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 गणेशजी कहते हैं कि आज आपको गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग लगेगा। इसलिए इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए कार्य शुरू करने के लिए कार्यरत बनेंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। छोटी यात्रा होने की संभावना है। मित्रों और सगे सम्बंधियों के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – लाल और मैरून लकी नंबर – 9 न बोलने में नौ गुण इस कहावत की सार्थकता को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ होने से रुक जाएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव न हो उसके लिए यह आवश्यक है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे। नकारात्मक विचारों पर स्वस्थतापूर्व काबू रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिनी आँख में तकलीफ होने की संभावना है।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद  लकी नंबर – 7 गणेशजी के बताए अनुसार शारीरिक मानसिक और आर्थिक हरेक तरह से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का रसास्वादन करेंगे। मित्रों के साथ बाहर जाने का आयोजन होगा। तो दूसरी तरफ आज आपकी चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद ले सकेंगे। भेंट, सौगाद और धन प्राप्ति होगा। प्रसन्नता से पूरा दिन बीतेगा।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 5 अल्पकालिक लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूँजी निवेश में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपके मन की एकाग्रता कम रहेगी और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतानों की समस्या उलझन में डालेगी। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों या कोई कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन के लिए समय अनुकूल नहीं है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts