Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 21 March 2025 : शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 21 March 2025 : शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 21 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार है। सप्तमी तिथि सुबह 04:23 बजे तक रहेगी। शुक्रवार को माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित किया जाता है। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और धन का कारक माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 6 गणेशजी के बताए अनुसार आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएँ सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियाँ मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयाँ आएंगीं । क्रोध और वाणी पर संयम रखे। हित शत्रु आपको हानि न पहुँचाएँ उसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहकुटुंब किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 गणेशजी कहते हैं कि कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। रुके हुए कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता प्राप्त करेंगे। स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 गणेशजी आज का दिन शांत रहकर गुजारने की चेतावनी देते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएँगे, आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे। यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना हित में रहेगा। पेट तथा पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं सताएंगी।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 5 गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएँगे। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेगें। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरी- पेशावालों को नौकरी में चिंता रहेगी। स्त्रीवर्ग तथा पानी से संभलकर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है, ऐसा गणेशजी चेतावनी देते हैं। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वादविवाद नहीं होगा। अपनी जिद्दी छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 7 गणेशजी कहते हैं कि परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रो तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। सामान्य रूप से पूरा दिन खुशीयाली में व्यतीत होगा।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। अदालत सम्बंधी काम-काज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएंगे।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 4 गणेशजी कहते हैं कि आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 2 गणेशजी के आशीर्वाद के साथ-साथ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान- सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 9 आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को संभवतः टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर दीजिएगा तथा मानसिक रुप से स्वस्थ होने का प्रयास कीजिएगा। यह प्रवास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts