प्रीति सूदन UPSC की नई डायरेक्टर नियुक्त, मनोज सोनी की जगह 1 अगस्त से संभालेंगी पदभार

Follow on Google News
प्रीति सूदन UPSC की नई डायरेक्टर नियुक्त, मनोज सोनी की जगह 1 अगस्त से संभालेंगी पदभार
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए डायरेक्टर का सरकार ने ऐलान कर दिया है। 1983 बैच की IAS अधिकारी प्रीति सूदन (Preeti Sudan) को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव भी रह चुकी हैं। 1 अगस्त 20254 को चेयरपर्सन के तौर पर कार्यभार संभालेंगीं। गौरतलब है कि ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवाद के दौरान ही यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन मनोज सोनी के इस्तीफा के बाद ये पद खाली हुआ था। बता दें कि मनोज सोनी ने अपना कार्यकाल खत्म होने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने व्यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था। प्रीती सूदन, 2022 से UPSC मेंबर के पद पर कार्यरत हैं।

कौन हैं प्रीति सूदन?

प्रीति सूदन आंध्र प्रदेश कैडर की (1983) बैच की रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल जुलाई 2020 में खत्म हो गया था। वह 2022 से UPSC की सदस्य हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में काम करने के अलावा, प्रीति ने रक्षा मंत्रालय में भी काम किया है। वो अपने कैडर राज्य आंध्र प्रदेश में वित्त, योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि की प्रभारी थीं। प्रीति सूदन ने वर्ल्ड बैंक के लिए सलाहकार के रूप में भी काम किया है। जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत का क्रेडिट जाता है। वो अप्रैल 2025 तक इस पद पर बनी रहेंगी।

पूजा खेडकर विवाद

गौरतलब है कि ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर मामले को लेकर अभी काफी विवाद चल रहा है। पूजा के दस्तावेज से लेकर कई दावे फर्जी पाए जाने की बात कही जा रही है। UPSC ने ट्रेनी IAS पूजा के खिलाफ FIR भी दर्ज कराया है। दस्तावेजों में फर्जीवाड़े के आरोपों से घिरी ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर ने नाम, माता-पिता का नाम, हस्ताक्षर, ईमेल, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी फर्जी पहचान बनाई। यूपीएससी ने खेडकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की कर दी है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की गई है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts