71st National Films Awards : शाहरुख खान-विक्रांत मैसी बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

- ‘12वीं फेल’ बनी बेस्ट फीचर फिल्म, ‘कटहल’ को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड
Follow on Google News
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। देश के सबसे प्रतिष्ठित 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (नेशनल अवॉर्ड) की घोषणा शुक्रवार को दिल्ली में की गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन को जूरी ने रिपोर्ट सौंपने के बाद शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं के नाम घोषित किए। इस बार शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी ने अपने-अपने अभिनय के दम पर पहली बार नेशनल अवॉर्ड जीता।

    Uploaded media

    शाहरुख-विक्रांत को बेस्ट एक्टर, रानी को बेस्ट एक्ट्रेस

    • शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
    • विक्रांत मैसी को ‘12वीं फेल’ में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।
    • रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में दमदार रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला।

    तीनों ही कलाकारों को पहली बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है।

    ‘12वीं फेल’ बनी बेस्ट फीचर फिल्म

    विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ ने दोहरी जीत दर्ज की। जहां मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला, वहीं फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म भी घोषित किया गया।

    ‘कटहल’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब

    सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘कटहल : अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया। यह फिल्म एक हल्की-फुल्की व्यंग्यात्मक कहानी के साथ सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से दर्शाती है।

    ‘द केरल स्टोरी’ के लिए सुदीप्तो सेन को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड

    विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को भी नेशनल अवॉर्ड में बड़ी सफलता मिली। इसके निर्देशक सुदीप्तो सेन को बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला। साथ ही फिल्म को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार भी मिला।

    ‘एनिमल’ ने मारी तकनीकी श्रेणियों में बाजी

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ को बेस्ट साउंड डिजाइन और बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा फिल्म को स्पेशल मेंशन श्रेणी में भी शामिल किया गया।

    सपोर्टिंग रोल्स और तकनीकी श्रेणियों में ये कलाकार रहे अव्वल

    • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: जानकी बोदीवाला (‘वश’) और उर्वशी (‘Ullozhukku’)
    • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: विजयराघवन (‘पुक्कलम’)
    • बेस्ट स्क्रीनप्ले: ‘बेबी’ (तेलुगू) और ‘पार्किंग’ (तमिल)
    • बेस्ट डायलॉग राइटर: दीपक किंगरानी (‘सिर्फ एक बंदा काफी है’)
    • बेस्ट कोरियोग्राफी: वैभवी मर्चेंट (‘ढिंढोरा बाजे रे’ – ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’)
    • बेस्ट मेकअप व कॉस्ट्यूम: ‘सैम बहादुर’
    • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: ‘वाथी’ (तमिल)

    रीजनल कैटेगरी में भी शानदार प्रदर्शन

    • बेस्ट तमिल फिल्म: पार्किंग
    • बेस्ट तेलुगू फिल्म: भागवत केसरी
    • बेस्ट मराठी फिल्म: श्याम ची आई
    • बेस्ट मलयालम फिल्म: Ullozhukku
    • बेस्ट कन्नड़ फिल्म: कंदीलु – द रे ऑफ होप
    • बेस्ट बंगाली फिल्म: डीप फ्रिज
    • बेस्ट असमिया फिल्म: रोंगातपु 1982
    • बेस्ट गुजराती फिल्म: वश
    • बेस्ट रीजनल फिल्म (ऑल इंडिया): पाई तांग

    नेशनल अवॉर्ड्स 2025: एक नजर में मुख्य विजेता

    श्रेणी विजेता
    बेस्ट फीचर फिल्म 12वीं फेल
    बेस्ट एक्टर शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
    बेस्ट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
    बेस्ट हिंदी फिल्म कटहल
    बेस्ट डायरेक्टर सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
    बेस्ट साउंड डिजाइन एनिमल
    बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल)

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts