Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर : जानलेवा हो रहा सोशल मीडिया पर दिखावे का शौक, रील बनाने के चक्कर में 2 युवकों ने गंवा दी जान, तिलवारा में लगाई मौत की छलांग

जबलपुर : जानलेवा हो रहा सोशल मीडिया पर दिखावे का शौक, रील बनाने के चक्कर में 2 युवकों ने गंवा दी जान, तिलवारा में लगाई मौत की छलांग
जबलपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने के जुनून ने दो और युवकों की जान ले ली है। रविवार को जबलपुर के तिलवारा घाट पर रील बनाने के दौरान 23 साल के अंकुर गोस्वामी और 20 साल के नीरज चक्रवर्ती नाम के युवक नर्मदा नदी में डूब गए। अंकुर और नीरज अपने दोस्तों के साथ यहां रील बनाने गए थे। इस दौरान दोनों ने तिलवारा घाट के छोटे पुल से छलांग लगाई और उनके दोस्त कैमरे में रील के लिए रिकॉर्डिंग करते रहे। बताया जा रहा है कि छलांग लगाने के बाद अंकुर और नीरज जब पानी से काफी देर तक बाहर नहीं आ पाए, तो दोस्तों ने घबराकर मदद के लिए गुहार लगाई। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी।

गोताखोरों की मदद से डेड़ घंटे में खोजे शव

इस हादसे के बाद घबराए अंकुर और नीरज के दोस्तों ने स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने नदी में खोजबीन की और जिस जगह दोनों ने छलांग लगाई थी, उससे कुछ ही दूरी पर शव बरामद किए। घटना की जानकारी स्थानीय तिलवारा पुलिस थाने को दे दी गई है और पुलिस भी इस घटना की जांच कर रही है। यह घटना सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं के सिलसिले में शामिल हो गई है और इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में, कई युवाओं ने खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाने के प्रयास में अपनी जान गंवाई है। [caption id="attachment_118643" align="aligncenter" width="600"] दोनों युवकों के शव बरामद।[/caption]

डेथ पॉइंट बन गया है तिलवारा का पुराना पुल

नर्मदा नदी पर बने पुराने तिलवारा पुल को सालों पहले ही का बंद किया जा चुका है। यह जर्ज र हो चुका है और पुल से लोग पैदल आना-जाना भी नहीं करते हैं। पुल बंद होने के यहां लोग रील बनाने और सेल्फी के लिए आते हैं, जिससे इसे सेल्फी पॉइंट का दर्जा मिल गया है। यह पहला मौका नहीं है जब तिलवारा के इस पुराने पुल पर हादसे में किसी की जान गई हो।
देखें वीडियो....

लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए जोखिम में डाल रहे जान

जबलपुर की इस घटना के बाद एक बार फिर ये साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर रील्स और अन्य वीडियो बनाने के लिए लोग अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं और खासतौर से युवा वर्ग लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के फेर में जान जोखिम में डाल रहा है।

रील बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल

  • खतरनाक स्टंट करने से बचें।
  • अपनी क्षमताओं पर अति आत्मविश्वास न रखें।
  • हमेशा किसी मित्र या परिवार के सदस्य को अपने साथ रखें।
  • यदि कोई भी परेशानी या खतरा है तो, तो रील बनाने से रुक जाएं।
  • अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
  • याद रखें कि लाइक्स और फॉलोअर्स जिंदगी से ज्यादा अहम नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- Ashoknagar News : दलित बुजुर्ग दंपति को खंभे से बांधकर पीटा, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts