इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को होगा। BCCI ने 1,214 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। अभी इनमें से खिलाड़ियों की छटनी होगी और अंतिम लिस्ट में चुनिंदा खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा। दो दिन तक चलने वाले इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
मेगा ऑक्शन की पहली सूची में 1,214 खिलाड़ी
- मेगा ऑक्शन की पहली सूची में जो 1,214 खिलाड़ी शामिल हैं, उनमें 270 कैप्ड प्लेयर यानी कि ऐसे खिलाड़ी जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं।
- 903 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेला है।
- 41 खिलाड़ी ऐसे देशों से भी हैं, जहां की टीम को टेस्ट क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं है। ये टीमें सिर्फ टी-20 या वनडे मैच खेलती हैं।
ये भी पढ़ें- ICC T20 World Cup 2022 : भारत का पाकिस्तान से ही होगा पहला मुकाबला, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
33 खिलाड़ियों को किया गया रीटेन
- आईपीएल की एक टीम अधिकतम 25 और कम से कम 18 खिलाड़ी अपने साथ जोड़ सकती है। इस लिहाज से सभी 10 टीमें मिलकर अधिकतम 250 खिलाड़ी खरीद सकती हैं।
- IPL 2022 के लिए 33 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है। 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं, 2 नई IPL टीमों ने 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है।
- इसका मतलब है कि मेगा ऑक्शन में अधिकतम 217 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। इसमें विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या 70 है।
किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रीटेन
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड।
चेन्नई सुपरकिंग्सः रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली।
दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।
कोलकाता नाइटराइडर्सः आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन।
राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल।
सनराइजर्स हैदराबादः केन विलियम्सन, अब्दुल समद और उमरान मलिक।
पंजाब किंग्सः मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह।
लखनऊः केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई।
अहमदाबादः हार्दिक पांड्या, राशिद खान, शुभमन गिल।
2 करोड़ की बेस प्राइस में 17 भारतीय खिलाड़ी
मेगा ऑक्शन के लिए जारी की गई 2 करोड़ की बेस प्राइस की लिस्ट में 49 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में 17 भारतीय हैं, जबकि 32 विदेशी खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन के अलावा, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, इशान किशन, सुरेश रैना के नाम इस लिस्ट में हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs SA : दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका की जीत, भारत को 7 विकेट से हराया
जिन खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा है, उनकी लिस्ट -
भारतीय खिलाड़ी: रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन, हर्षल पटेल, सुरेश रैना, अंबति रायडू, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव
विदेशी खिलाड़ी: मुजीब जादरान, एस्टन एगर, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, नाथन कुल्टर नाइल, एडम जैम्पा, शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, सैम बिलिंग्स, साकिब महमूद, क्रेग ओवर्टन, आदिर राशिद, जेसन रॉय, लॉकी फर्ग्युसन, क्रिस जॉर्डन, क्विंटन डी कॉक, फाफ डु प्लेसिस, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, मर्चेंट डे लैंगे, फैबिएन एलेन, ड्वेन ब्रावो, इविन लुइस, ओडियन स्मिथ
किस देश के कितने खिलाड़ी हुए नामित
| देश |
खिलाड़ियों की संख्या |
| भारत |
896 |
| ऑस्ट्रेलिया |
59 |
| अफगानिस्तान |
20 |
| दक्षिण अफ्रीका |
48 |
| इंग्लैंड |
30 |
| आयरलैंड |
3 |
| न्यूजीलैंड |
29 |
| बांग्लादेश |
9 |
| श्रीलंका |
36 |
| वेस्टइंडीज |
41 |
| जिम्बाब्वे |
2 |
| भूटान |
1 |
| स्कॉटलैंड |
1 |
| नेपाल |
15 |
| नीदरलैंड |
1 |
| ओमान |
3 |
| नामीबिया |
5 |
| यूएई |
1 |
| अमेरिका |
14 |