Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ICC T20 World Cup 2022 : भारत का पाकिस्तान से ही होगा पहला मुकाबला, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup 2022 : भारत का पाकिस्तान से ही होगा पहला मुकाबला, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया में साल 2022 में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप 2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ ही करेगा। इससे पहले 2021 टी-20 वर्ल्डकप में भी भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ था। 2022 में ये दोनों टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 23 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी।

कौन से ग्रुप में है टीम इंडिया

आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के फिक्सचर में कोई बदलाव नहीं किया है और इस बार भी सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप में छह टीमें आपस में भिड़ेंगी और ग्रुप की टॉप दो टीमों को सेमीफाइनल मैच खेलने का मौका मिलेगा। टी-20 वर्ल्डकप 2022 में टीम इंडिया को पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालिफायर टीमों के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है। ग्रुप-1: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश

टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत का शेड्यूल

पहला मैचः भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर (मेलबर्न) दूसरा मैचः भारत बनाम ग्रुप ए की उपविजेता, 27 अक्टूबर (सिडनी) तीसरा मैचः भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 30 अक्टूबर (पर्थ) चौथा मैचः भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर (एडिलेड) पांचवां मैचः भारत बनाम ग्रुप बी विनर (मेलबर्न)

16 अक्टूबर से होगा वर्ल्ड कप का आगाज

आईसीसी द्वारा शुक्रवार सुबह नया शेड्यूल जारी किया गया है, टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। जबकि सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। जबकि टीम इंडिया 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी।

टी-20 वर्ल्डकप 2022 का पूरा शेड्यूल

     

2021 के वर्ल्ड कप में मिली थी निराशा

2021 का टी20 वर्ल्ड कप संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था। टीम इंडिया के लिए ये वर्ल्ड कप निराशाजनक रहा था। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले थे, जिसमें से उसे 3 में जीत मिली थी। भारतीय टीम अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड को मात दी थी, जबकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था। ये भी पढ़ें- IND vs SA: पहले वनडे में भारतीय टीम काे मिली 31 रनों से हार, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन बना वजह
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts