IND vs SA : दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका की जीत, भारत को 7 विकेट से हराया

शुक्रवार को खेले जा रहे दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही मेजबान टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका ने 288 रन के टारगेट को 48.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यानेमन मलान ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 78 रनों की पारी खेली।
https://twitter.com/BCCI/status/1484567992851910657?s=20




















