Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

युवा सिंगर आस्था शर्मा ने रफी साहब के गानों से की थी अपनी म्यूजिक जर्नी की शुरुआत

गेस्ट इन सिटी-वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल युवा सिंगर से खास बातचीत
युवा सिंगर आस्था शर्मा ने रफी साहब के गानों से की थी अपनी म्यूजिक जर्नी की शुरुआत

अनुज मैना

भोपाल। म्यूजिक दुनिया की बेस्ट थैरेपी है। जो सुकून संगीत देता है, वह कोई नहीं दे सकता। यही वजह है कि मेरा लक्ष्य अपनी आवाज को लोगों तक पहुंचाना है, ताकि वे सुकून महसूस कर सकें। यह बात युवा सिंगर आस्था शर्मा ने आईएम भोपाल से खास बातचीत में कही। वे एक म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने भोपाल आर्इं थीं। आस्था बताती हैं कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई सहारनपुर में ही पूरी की। इसके बाद वह आगे लॉ की पढ़ाई के लिए मुंबई चली गर्इं। वहीं, उन्होंने वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ में आजाद हिंद फौज के शहीदों के लिए आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में शामिल होकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 29 लीड सिंगर्स सहित 1000 से अधिक म्यूजियन शामिल थे।

जल्द आने वाला म्यूजिक एलबम

आस्था ने बताया कि बचपन में वे मोहम्मद रफी के गाने सुनकर उन्हें दोहराया करती थीं। यहीं से उनकी म्यूजिक जर्नी शुरू हुई। आस्था बताती हैं कि मैं एक तेलुगू फिल्म के लिए गाना ‘सॉरी रे सॉरी...’ हिंदी में डब कर चुकी हूं। अभी कुछ वेब सीरीज और मूवीज के लिए बात चल रही है, जल्द ही वे इसके बारे में खुलासा करेंगी। इसके अलावा म्यूजिक एलबम भी आने वाला है, जिसकी जल्दी ही रिकॉर्डिंग शुरू होने वाली है।

शाहिद रफी से चल रही एक शो के लिए बात

आस्था ने बताया कि मैंने अनूप जलोटा से संगीत सीखा है। इसके बाद स्टार प्लस के शो ‘अंताक्षरी’ में विजेता बनीं। साथ ही फेमस सिंगर सुनिधि चौहान, सुरेश वाडकर, मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी के सामने परफॉर्म कर चुकी हूं। गायक शाहिद रफी के सामने जब उन्होंने मोहम्मद रफी का गाना सुनाया तो उन्होंने भी मेरी तारीफ की। शाहिद रफी के साथ शो की बात भी चल रही है।

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

Latest Posts