81 देशों की फिल्मों के बीच MP का बढ़ेगा गौरव :गुना के युवा डायरेक्टर माही दुबे होंगे IFFI में अतिथि, गोवा में होगा 56वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

गुना के युवा फिल्म निर्देशक माही दुबे को देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। यह आयोजन 20 से 28 नवंबर तक गोवा में होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिया गया यह निमंत्रण न केवल माही दुबे के लिए सम्मान है, बल्कि मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय सिनेमा की बढ़ती पहचान का भी प्रतीक है
गुना के युवा डायरेक्टर माही दुबे होंगे IFFI में अतिथि, गोवा में होगा 56वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। मध्य प्रदेश के युवा फिल्म निर्देशक माही दुबे को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में स्पेशल इनवाइटी के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह प्रतिष्ठित आयोजन 20 से 28 नवंबर तक गोवा में होगा। माही दुबे 19 नवंबर को फेस्टिवल में शामिल होने गोवा पहुंच जाएंगे।

    भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में माही दुबे का चयन

    माही दुबे को ‘स्पेशल इनवाइटी’ के रूप में आमंत्रित किया गया है। IFFI में ऐसे ही फिल्मकारों और कलाकारों को बुलाया जाता है, जिन्होंने सिनेमा, संस्कृति और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। क्यूरेशन टीम उन व्यक्तियों को प्राथमिकता देती है, जिनका कार्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया हो। माही दुबे इस मानदंड पर पूरी तरह खरे उतरते हैं।

    Uploaded media

    मध्य प्रदेश के सिनेमा को मिलेगी नई पहचान

    गुना में जन्मे माही दुबे फिल्म निर्देशन, एडिटिंग और सिनेमा पर लेखन के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने फीचर फिल्म ‘टिकिट एक संघर्ष’ का निर्देशन किया है और Ava (2021), Ultimate Invasion (2022) और Hollywood Laundromat (2024) जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। ‘नागरिक कर्तव्य’ पर बनी उनकी हालिया शॉर्ट फिल्म कई अवॉर्ड जीत चुकी है। इफ्फी में उनका शामिल होना प्रदेश के क्षेत्रीय सिनेमा और सांस्कृतिक विमर्श के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    इफ्फी-2025 की विशेषताएं

    IFFI दक्षिण एशिया का एकमात्र FIAPF मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव है। इस वर्ष जापान को कंट्री ऑफ फोकस, स्पेन को पार्टनर कंट्री और ऑस्ट्रेलिया को स्पॉटलाइट कंट्री चुना गया है। इस बार 81 देशों की 240 से अधिक चयनित फिल्में प्रदर्शित होंगी, जिनमें 13 विश्व प्रीमियर और 44 एशिया प्रीमियर शामिल हैं। 

    Uploaded media

    फेस्टिवल की भव्यता और आयोजन

    IFFI अपनी भव्यता, रेड कार्पेट शो और अंतरराष्ट्रीय फिल्म बाजार के लिए मशहूर है। फेस्टिवल में फिल्म बाजार, प्रोड्यूसर्स मार्केट, मास्टरक्लास, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बीच पार्टियां आयोजित की जाती हैं, जहां दुनिया भर के कलाकार, फिल्मकार और क्रिएटिव लोग एकत्र होते हैं। ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी को विश्वस्तरीय पैमाने पर आयोजित किया जाता है। विशेष अतिथियों के लिए गोवा सरकार द्वारा औपचारिक आतिथ्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

    19 नवंबर को पहुंचेंगे गोवा

    निर्देशक माही दुबे 19 नवंबर को गोवा पहुंचेंगे और पूरे महोत्सव के दौरान 28 नवंबर तक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन, शुभचिंतक और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।

    (रिपोर्ट-राजकुमार रजक)

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts