PlayBreaking News

महिला दिवस पर ऐतिहासिक पहल : देश में पहली बार महिलाएं संभालेंगी PM की सिक्योरिटी, पीएम मोदी ने अपने सोशल अकाउंट का जिम्मा भी सौंपा

Follow on Google News
महिला दिवस पर ऐतिहासिक पहल : देश में पहली बार महिलाएं संभालेंगी PM की सिक्योरिटी, पीएम मोदी ने अपने सोशल अकाउंट का जिम्मा भी सौंपा
नवसारी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नवसारी जिले में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि, उनकी सुरक्षा केवल महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी। देश के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी प्रधानमंत्री की पूरी सुरक्षा व्यवस्था महिला अधिकारियों और जवानों के हाथों में होगी।

अपना सोशल अकाउंट भी वुमेन को सौंपा

महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "हमारी नारी शक्ति को नमन! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया संपत्तियां उन महिलाओं द्वारा संचालित की जाएंगी, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।"

महिला पुलिसकर्मियों को मिली सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि, पहली बार देश में किसी प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा पूरी तरह महिला पुलिस बल को सौंपा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में शामिल महिला अधिकारियों की संख्या लगभग 3,000 होगी, जिसमें -
  • 2,145 महिला कॉन्स्टेबल
  • 187 सब-इंस्पेक्टर
  • 61 पुलिस इंस्पेक्टर
  • 19 पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी)
  • 5 पुलिस अधीक्षक (एसपी)
  • 1 पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)
  • 1 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) शामिल हैं।
गुजरात पुलिस की वरिष्ठ महिला अधिकारी और गृह सचिव निपुणा तोरावणे इस सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगी। यह कदम महिलाओं की शक्ति और उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ती भूमिका को दर्शाने के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश देगा।

लखपति दीदी सम्मेलन में लेंगे भाग

पीएम मोदी नवसारी जिले के वानसी-बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में नवसारी, वलसाड और डांग जिलों की लगभग 1 लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 10 लाभार्थी महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और 5 "लखपति दीदियों" को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इस मौके पर गुजरात सरकार की "जी-सफल पहल" का भी शुभारंभ किया जाएगा, जो अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।

क्या है लखपति दीदी योजना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखपति दीदी योजना की घोषणा की थी। इस योजना का उद्देश्य देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाएं जैसे बैंकवाली दीदी, आंगनवाड़ी दीदी और दवावाली दीदी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न सरकारी सहायता प्रदान की जाती हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक महिला को 1 लाख रुपए से अधिक की वार्षिक आय प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

पीएम मोदी का गुजरात दौरा

पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार (7 मार्च) को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में 450 बिस्तरों वाले "नमो अस्पताल" का उद्घाटन और 650 बिस्तरों की क्षमता वाले दूसरे चरण का शिलान्यास किया। इसके बाद वे सूरत पहुंचे, जहां उनका भव्य 3 किलोमीटर लंबा रोड शो हुआ। उन्होंने लिंबायत के नीलगिरी ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित किया। 8 मार्च को नवसारी में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। ये भी पढ़ें- बच्चों को अच्छी परवरिश देने सायना बनीं बाउंसर, लड़कियों ही नहीं, लड़कों की भी करती हैं सुरक्षा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts