Bhopal Love Jihad : भोपाल के 26 चौराहों पर प्रदर्शन, भगवा-बुर्का पहनकर युवतियों ने किया प्रतीकात्मक विरोध, सड़कों पर उतरा सकल हिंदू समाज

Follow on Google News
Bhopal Love Jihad : भोपाल के 26 चौराहों पर प्रदर्शन, भगवा-बुर्का पहनकर युवतियों ने किया प्रतीकात्मक विरोध, सड़कों पर उतरा सकल हिंदू समाज
भोपाल। राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार को लव जिहाद के खिलाफ गुस्सा खुलकर सड़कों पर नजर आया। इसी बीच शुक्रवार को सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में भोपाल के 26 प्रमुख चौराहों पर एक साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में महिलाएं, छात्राएं और विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी युवतियों ने आधे शरीर पर भगवा और आधे शरीर पर बुर्का पहनकर एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध भी दर्ज कराया।

आरोपियों को फांसी देने की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लव जिहाद के लगातार बढ़ते मामलों से हिंदू समाज में भय और आक्रोश व्याप्त है। सकल हिंदू समाज ने सरकार से कड़ा कानून बनाने और लव जिहाद में लिप्त आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही ऐसे मामलों में नाम और पहचान छिपाकर लड़कियों को फंसाने वालों को सार्वजनिक करने की मांग भी की गई।

महिलाओं का आक्रोश और सड़क पर प्रदर्शन

भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित बीमा कुंज में महिलाओं और छात्राओं की भारी भीड़ देखी गई। प्रदर्शन के दौरान 'लव जिहाद मुर्दाबाद' और 'लव जिहादियों को फांसी दो' जैसे नारे लगे। भीड़ की वजह से कोलार सिक्स लेन पर भारी जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। वाजपेयी नगर मल्टी में हजारों की संख्या में महिलाएं शस्त्र लेकर मैदान में उतरीं और चेताया कि यदि बहन-बेटियों को फंसाने की घटनाएं नहीं रुकीं तो वे खुद आत्मरक्षा के लिए आगे आएंगी।

बजरंग दल और ABVP की भी भागीदारी

बोर्ड ऑफिस चौराहे पर ABVP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सकल हिंदू समाज के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान की तुलना सुअर और कुत्ते से करते हुए विवादास्पद बयान भी दिए गए। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि लव जिहाद के नाम पर भोली-भाली लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है और इससे हिंदू समाज की एकता को खतरा पैदा हो रहा है।

अन्य प्रमुख प्रदर्शन स्थल पर नारेबाजी

भोपाल के भवानी चौक सोमवारा, लाल घाटी गुफा मंदिर रोड, नेहरू नगर और नादरा बस स्टैंड समेत कई स्थानों पर भी महिलाओं, छात्राओं और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर लव जिहाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts