Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टेस्ला ऑटोपायलट फेल!महिला की बची जान, हादसे का वीडियो वायरल

अमेरिका में टेस्ला की इलेक्ट्रिक पिकअप साइबरट्रक से जुड़े एक हादसे ने कंपनी के सेल्फ ड्राइविंग फीचर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ह्यूस्टन में हुई इस घटना के बाद एक महिला ने टेस्ला के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया है।
महिला की बची जान, हादसे का वीडियो वायरल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका में टेस्ला की इलेक्ट्रिक पिकअप साइबरट्रक से जुड़े एक हादसे ने कंपनी के सेल्फ ड्राइविंग फीचर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ह्यूस्टन में हुई इस घटना के बाद एक महिला ने टेस्ला के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि कार का “फुली सेल्फ ड्राइविंग” सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना के वक्त महिला के साथ उनका एक साल का बच्चा भी कार में मौजूद था।

    डैशकैम में कैद हुआ हादसा

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना अगस्त 2025 की है जिसका वीडियो अब सामने आया है।

    Twitter Post

    डैशकैम फुटेज में दिखता है कि साइबरट्रक एक Y-शेप ओवरपास पर पहुंचती है, जहां उसे दाईं ओर मुड़ना था। लेकिन कार बिना मुड़े सीधे आगे बढ़ती चली गई और बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के कुछ हिस्से हवा में उछल गए और कार पुल से गिरते-गिरते बची।

    कंट्रोल लेने की कोशिश भी नाकाम

    महिला के वकील का कहना है कि हादसे से ठीक पहले महिला ने कार का कंट्रोल खुद लेने की कोशिश की थी लेकिन वाहन की गति अधिक होने के कारण वह कुछ कर नहीं सकी। महिला का आरोप है कि कार ने बिना किसी चेतावनी के गलत दिशा में मूव किया, जिससे यह खतरनाक स्थिति बनी।

    टेस्ला पर लगे आरोप

    पीड़ित महिला ने टेस्ला पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने अपने सेल्फ ड्राइविंग फीचर को लेकर भ्रामक जानकारी दी है। केस में कहा गया है कि ऑटोपायलट और फुली सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम के डिजाइन में खामियां हैं और इन्हें सुरक्षित बताकर ग्राहकों को गुमराह किया गया। महिला ने इस मामले में 10 लाख अमेरिकी डॉलर के मुआवजे की मांग की है। इस हादसे में महिला को कंधे, गर्दन और पीठ में गंभीर चोटें लगी हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में पीछे सीट पर मौजूद उनका एक साल का बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहा और उसे कोई चोट नहीं आई।

    ये भी पढ़ें: HDFC Bank: चेयरमैन के इस्तीफे से मचा हड़कंप, शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर तक फिसला

    फिर सवालों के घेरे में FSD फीचर

    टेस्ला का फुली सेल्फ ड्राइविंग फीचर अक्सर चर्चा में रहता है और कंपनी के प्रमुख एलॉन मस्क इसे भविष्य की तकनीक बताते रहे हैं। लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर यह बहस तेज हो गई है कि क्या यह तकनीक वाकई पूरी तरह भरोसेमंद है या अभी भी इसमें सुधार की जरूरत है।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts