Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play

Railway Bridge Collapse:गुजरात के आणंद में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा ढहा, ताश के पत्तों की तरह ढहे गर्डर

गुजरात के आणंद जिले के अडास गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का एक हिस्सा अचानक ढह जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। निर्माण कार्य के दौरान पुल पर रखे गए भारी-भरकम गर्डर अचानक नीचे गिर पड़े। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई मजदूर या राहगीर मौजूद नहीं था।
गुजरात के आणंद में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा ढहा, ताश के पत्तों की तरह ढहे गर्डर

गुजरात के आणंद जिले में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में तीन बड़े गर्डर नीचे गिर गए, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। रेलवे और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था और परियोजना को सुरक्षित तरीके से पूरा किया जाएगा।

15 महीने से चल रहा था पुल निर्माण कार्य

अडास गांव को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए रेलवे की गति शक्ति यूनिट, वडोदरा द्वारा लेवल क्रॉसिंग नंबर-250 पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था। यह परियोजना पिछले लगभग 15 महीनों से प्रगति पर थी। निर्माणाधीन पुल के पिलरों पर रखे गए भारी गर्डर अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गए। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें: TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच बवाल! सांसद कल्याण बनर्जी घायल, पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर हंगामा

गर्डर गिरने से आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तीन गर्डर टूट गए हैं, जिनकी लंबाई 50 फीट से अधिक बताई जा रही है। गर्डरों के गिरने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ और कुछ ही क्षणों में पूरा ढांचा नीचे आ गया। हालांकि समय रहते क्षेत्र खाली होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन द्वारा मलबा हटवाया जा रहा है।

रेलवे और प्रशासन जांच में जुटा 

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डीवाईएसपी और तकनीकी विंग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाना है कि गर्डर तकनीकी खामी, पुल निर्माण में गड़बड़ी या किसी अन्य वजह से गिरे। साथ ही परियोजना को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, संभाला पदभार; थिएटर कमांड लागू करना होगा पहला बड़ा टास्क

'गार्डर टूटने से छोटी सी घटना हुई है'

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा कि परियोजना के निर्माण के दौरान सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। उनके अनुसार, यह घटना निर्माणाधीन सड़क ओवरब्रिज के अप्रोच गर्डर से जुड़ी एक सीमित तकनीकी दुर्घटना है। चूंकि यह हिस्सा रेलवे ट्रैक से काफी दूर स्थित था, इसलिए ट्रेन संचालन या सड़क यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रेलवे ने भरोसा दिलाया है कि आवश्यक सुधार कार्यों के बाद परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts