PlayBreaking News

TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच बवाल!सांसद कल्याण बनर्जी घायल, पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर हंगामा

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में चंडीतला पुलिस स्टेशन के बाहर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बीजेपी समर्थकों से नारेबाजी के बाद झड़प हो गई।
Follow on Google News
सांसद कल्याण बनर्जी घायल, पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर हंगामा

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब चंडीतला पुलिस स्टेशन के सामने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान TMC सांसद कल्याण बनर्जी भी घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगने की खबर सामने आई है।

पुलिस स्टेशन के बाहर बढ़ा तनाव

जानकारी के अनुसार, TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी की ओर से चंडीतला पुलिस स्टेशन को एक ज्ञापन सौंपा जाना था। इसके लिए बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और नेता पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आए तो माहौल गर्माने लगा। पहले नारेबाजी हुई और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में पुलिस स्टेशन के सामने अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले में 5 गिरफ्तार, हुगली में सड़क पर उतरी टीएमसी… दिलीप घोष बोले- वे हीरो बनने क्यों गए?

कल्याण बनर्जी के सिर में लगी चोट

हंगामे के दौरान TMC सांसद कल्याण बनर्जी भी भीड़ के बीच मौजूद थे। इसी दौरान उनके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें वे अपने सिर पर गीला रुमाल रखे दिखाई दिए। चोट लगने के बाद सांसद सड़क पर बैठ गए। उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया और उन पर हमला किया गया। हालांकि घटना कैसे हुई और चोट किस वजह से लगी, इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

Twitter Post

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस स्टेशन के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए। इसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और देखते ही देखते विवाद झड़प में बदल गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही।

पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कई उपद्रवी तत्वों को मौके से हटाया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया ताकि हिंसा और न बढ़ सके। सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बंगाल में सियासी संग्राम, ममता ने बीजेपी को घेरा; कांग्रेस-सपा भी उतरी समर्थन में

सांसद ने हमले की निंदा की

घटना के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे पुलिस स्टेशन में आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ ज्ञापन देने जा रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया।

बंगाल में लगातार बढ़ रहा राजनीतिक तनाव

पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक माहौल काफी गर्म है। TMC और बीजेपी के बीच लगातार टकराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। दोनों दल एक-दूसरे पर हिंसा और उकसावे के आरोप लगा रहे हैं।

अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला

इस घटना से एक दिन पहले TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ भी दुर्व्यवहार की घटना सामने आई थी। शनिवार को सोनारपुर इलाके में कुछ लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान अभिषेक बनर्जी पर अंडे, जूते और पत्थर फेंके गए थे। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने और मारपीट की कोशिश भी की थी।

घटना के दौरान अभिषेक बनर्जी ने अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन रखा था। जब वे वहां से निकले तो उनकी कमीज फटी हुई दिखाई दी। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts