PlayBreaking News

मन की बात में पीएम मोदी का युवाओं को संदेश,बोले- नए रिकॉर्ड बना रहा भारत; एस्ट्रोनॉमी और सांस्कृतिक धरोहरों का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड में युवाओं की उपलब्धियों, भारत के खेल रिकॉर्ड, खगोल विज्ञान के बढ़ते आकर्षण, सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी और गंगा डॉल्फिन संरक्षण जैसे विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया।
Follow on Google News
बोले- नए रिकॉर्ड बना रहा भारत; एस्ट्रोनॉमी और सांस्कृतिक धरोहरों का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत के खिलाड़ी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं का बढ़ता आत्मविश्वास और उनकी मेहनत नए भारत की पहचान बन रही है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे युवा देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

नीदरलैंड्स यात्रा का अनुभव किया साझा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हालिया नीदरलैंड्स यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वहां आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारत की ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ताम्र पट्टिकाएं वापस सौंपी गईं। इस अवसर को उन्होंने हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि चोल साम्राज्य की विरासत और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत सरकार देश की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने और विदेशों से वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ में मिली दुर्लभ ऐतिहासिक धरोहर

प्रधानमंत्री ने 'ज्ञान भारतम् अभियान' का जिक्र करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के मल्हार क्षेत्र में तीन दुर्लभ ताम्र पट्टिकाओं की खोज हुई है। माना जा रहा है कि ये पट्टिकाएं पांडुवंशी राजवंश के महर्षि बालार्जुन के शासनकाल से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी खोजें भारत के गौरवशाली इतिहास को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Breaking News

खगोल विज्ञान के प्रति बढ़ रहा युवाओं का रुझान

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने खगोल विज्ञान यानी एस्ट्रोनॉमी पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता का आकाश, तारों और ग्रहों से हमेशा गहरा संबंध रहा है। देश में आज भी कई ऐतिहासिक वेधशालाएं मौजूद हैं, जो हमारी वैज्ञानिक सोच और गणितीय ज्ञान का प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देशभर में एस्ट्रोनॉमी क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों और स्कूलों में भी युवा खगोल विज्ञान के प्रति रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने बेंगलुरु एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के प्रयासों की भी सराहना की, जहां नियमित तौर पर ऑब्जर्वेशन सेशन आयोजित किए जाते हैं।

गंगा डॉल्फिन बचाने की अनोखी पहल का किया जिक्र

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत की पहली गंगा डॉल्फिन रेस्क्यू एम्बुलेंस का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक गंगा डॉल्फिन नहर में फंस गई थी, जिसके बाद विशेष एम्बुलेंस की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। इलाज और देखभाल के बाद डॉल्फिन को दोबारा प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें: जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, संभाला पदभार; थिएटर कमांड लागू करना होगा पहला बड़ा टास्क

शिक्षिका गिरिजा अम्मा की पहल को बताया प्रेरणादायक

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के नागरकोइल की शिक्षिका गिरिजा अम्मा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गिरिजा अम्मा करीब 15 स्कूलों का संचालन करती हैं और देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने छात्रों को सैनिकों की मदद के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि बच्चों ने प्रतिदिन एक रुपये बचाने का संकल्प लिया, जिससे एक वर्ष में करीब 40 लाख रुपये की राशि एकत्र हुई। उन्होंने कहा कि यह पहल दिखाती है कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज और देश के लिए बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts