Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पत्नी ने प्रेमी से करवाई बेरोजगार पति की हत्या, 25 साल से चल रहा था अफेयर, शराब पिलाकर घटना को दिया अंजाम

पत्नी ने प्रेमी से करवाई बेरोजगार पति की हत्या, 25 साल से चल रहा था अफेयर, शराब पिलाकर घटना को दिया अंजाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले में रहने वाली एक महिला की प्रेमी से मुलाकात नहीं हो पा रही थी, जिसके चलते महिला ने प्रेमी से अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, 24 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि नगपुरा इलाके के आंवला बाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शव की पहचान नहीं हो पा रही थी, इसलिए पुलिस ने शव की पहचान करवाने के लिए उसकी तस्वीरें वायरल कीं। कुछ समय बाद अंजनी ठाकुर नाम की एक महिला थाने पहुंची और उसने शव की पहचान अपने पति धनेश ठाकुर के रूप में की।

    पुलिस ने किया हत्या का केस दर्ज 

    पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें पता चला मृतक की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि अंजनी का संबंध हरपाल सिंह उर्फ छोटू नाम के व्यक्ति से है जो अक्सर उसके घर आता-जाता रहता है। 

    पति के कारण मिलने में होती थी परेशानी

    पुलिस ने जब हरपाल से पूछताछ की, तो उसने खुद अपने 25 साल पुराने अफेयर की बात स्वीकार ली और बताया कि धनेश शराबी था, बेरोजगार था और अक्सर अपनी पत्नी से पैसे मांगता और झगड़ता था। वह घर से बाहर नहीं निकलता था, जिसके कारण अंजनी और हरपाल के बीच की मुलाकातें कम होती जा रही थीं। इसी कारण दोनों ने मिलकर धनेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

    नशे की हालत में की हत्या

    पुलिस पुछताछ में हरपाल ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह 11 बजे, हरपाल धनेश को शराब पिलाने के बहाने 15 किलोमीटर दूर नगपुरा के एक सुनसान बगीचे में ले गया। वहां उसे शराब पिलाई, फिर धनेश के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद हरपाल ने अंजनी को फोन कर बताया कि काम हो गया और वह घर लौट आया। घटनास्थल को जानबूझकर दूर चुना गया ताकि कोई संदेह न हो।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts