ममता बनर्जी के सिर पर लगी चोट, माथे के बीचों-बीच बना गहरा घाव, टांके लगाए गए, घर में टहलने के दौरान गिर गई थीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माथे पर गंभीर चोट लग गई है। गुरुवार की शाम TMC के X हैंडल पर ममता बनर्जी के घायल होने के बाद की तस्वीरें शेयर की गईं। इसमें नजर आ रहा है कि ममता के माथे के बीचों-बीच गहरा घाव हुआ है, जिसमें से खून बह रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कालीघाट स्थित अपने घर में टहल रही थीं। तभी वह मुंह के बल गिर गईं। मौके पर मौजूद स्टाफ उन्हें घर के अंदर ले गया। इसके बाद भतीजा अभिषेक बनर्जी उन्हें SSKM अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हुई है।
https://twitter.com/ANI/status/1768288186231390613?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1768288186231390613%7Ctwgr%5Ed2574826336ad939eceb0b2f7945bb578ab62f00%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Fnational%2Fmamata-banerjee-head-injury-tmc-share-photo%2F3257865%2F
हादसे की वजह यह साफ नहीं
ममला बनर्जी को कैसे चोट लगी अभी यह साफ नहीं हो पाया है। इसके पहले सामने आया था कि सीएम ममता अपने घर पर ट्रेड मिल पर वॉक करते समय गिर गईं थीं।वहीं दूसरी वजह यह बताई जा रही है कि ममता दरियाहाट से अपने घर लौट रही थीं। तभी राजबिहारी मोड़ पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद अभिषेक बनर्जी उन्हें अस्पताल ले गए। बता दें कि सीएम ममता बनर्जी इसके पहले भी हादसे का शिकार हो चुकी हैं। https://twitter.com/AITCofficial/status/1768286010264502610इसी साल जनवरी में भी हुई थीं चोटिल
इसी साल जनवरी में वह सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। उस दौरान वह बर्धमान से कोलकाता वापस लौट रही थीं। बारिश की वजह से ममता बनर्जी कार से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान धुंध की वजह से कार के ब्रेक लगाने के दौरान ममता बनर्जी के सिर में हल्की चोट लगी। बताया जा रहा है कि ममता के काफिले में एक अन्य कार के आने से ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी थी।





















