People's Update
Tuesday, March 3, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 3, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    भोपाल में आठ साल में गो-काष्ठ की खपत दोगुनी हुई, लकड़ी की डिमांड लगातार घटी
    अंतर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान के परमाणु हथियार दुनिया के लिए खतरा…पुतिन ने जॉर्ज बुश को किया था आगाह, 24 साल पुराने दस्तावेजों से खुलासा

    24 साल पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को पाकिस्तान के परमाणु हथियारों और राजनीतिक अस्थिरता को लेकर चेतावनी दी थी। दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि पुतिन ने कहा था कि पाकिस्तान लोकतंत्र नहीं, बल्कि सैन्य शासन वाला देश है और इसके हथियार दुनिया के लिए खतरा हैं।
    Publish Date: 26 Dec 2025, 2:55 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2001 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश से अपनी पहली मुलाकात में पाकिस्तान को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। पुतिन ने कहा था कि पाकिस्तान असल में एक सैन्य शासन है, जिसके पास परमाणु हथियार मौजूद हैं और यह कोई लोकतांत्रिक देश नहीं है। इसके बावजूद पश्चिमी देश पाकिस्तान की आलोचना नहीं करते, जो उनके लिए चिंता का विषय है।

      दोनों नेताओं ने पाकिस्तान के राजनीतिक अस्थिरता, परमाणु कमांड सिस्टम और संभावित खतरे पर चर्चा की। उन्हें डर था कि, अगर हालात बिगड़े तो परमाणु तकनीक गलत हाथों में जा सकती है। ये खुलासे 2001 से 2008 के बीच हुई चर्चाओं के डीक्लासिफाइड दस्तावेजों में सामने आए हैं, जिन्हें अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव ने सूचना के अधिकार कानून के तहत जारी किया।

      आतंकवाद और परमाणु अप्रसार के बीच चिंता

      यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब दक्षिण एशिया में आतंकवाद और सुरक्षा हालात संवेदनशील थे। पुतिन का मानना था कि, परमाणु हथियारों से लैस किसी गैर-लोकतांत्रिक देश का होना वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा है। चर्चा में पाकिस्तान के 'एक्यू खान नेटवर्क', ईरान और उत्तर कोरिया तक परमाणु तकनीक पहुंचने के खतरे और पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई गई।

      उस समय पाकिस्तान में सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ का शासन था। 9/11 के बाद आतंकवाद विरोधी लड़ाई में अमेरिका और रूस दोनों पाकिस्तान से सहयोग ले रहे थे, फिर भी दोनों नेताओं को पाकिस्तान की न्यूक्लियर पॉलिसी और नियंत्रण व्यवस्था पर भरोसा नहीं था।

      ईरान और उत्तर कोरिया तक फैलने का डर

      सितंबर 2005 में व्हाइट हाउस में हुई बैठक में ईरान और उत्तर कोरिया तक परमाणु तकनीक पहुंचने का मुद्दा प्रमुख रहा। पुतिन ने कहा कि, ईरान की परमाणु गतिविधियों में पाकिस्तान की भूमिका हो सकती है।

      बुश ने बताया कि, उन्होंने मुशर्रफ से ए.क्यू. खान और उनके सहयोगियों की पूछताछ के बारे में जानकारी ली है। पुतिन ने ईरान में पाकिस्तान का यूरेनियम मिलने की आशंका जताई। बुश ने कहा कि, यह इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के नियमों का उल्लंघन है। पुतिन ने स्पष्ट किया कि, धार्मिक कट्टरपंथियों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।

      [featured type="Featured"]

      भारत की पुरानी चिंताएं

      इन खुलासों में भारत की चिंताएं भी सामने आई हैं। भारत लंबे समय से पाकिस्तान के परमाणु प्रसार रिकॉर्ड पर सवाल उठाता रहा है। नवंबर 2025 में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान का इतिहास तस्करी, अवैध परमाणु गतिविधियों और एक्यू खान नेटवर्क से जुड़ा रहा है। 7 से 10 मई 2025 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को गैर-जिम्मेदार देश बताते हुए उसके हथियारों को IAEA की निगरानी में रखने की मांग की।

      अमेरिका-रूस सहयोग की झलक

      दस्तावेज यह भी दर्शाते हैं कि, शुरुआती दौर में पुतिन और बुश के बीच भरोसा और सहयोग था। 9/11 के हमलों के बाद दोनों नेताओं ने आतंकवाद और परमाणु अप्रसार के मुद्दों पर मिलकर काम किया। हालांकि, इराक युद्ध, नाटो विस्तार और मिसाइल डिफेंस जैसे मुद्दों पर रिश्तों में धीरे-धीरे तनाव बढ़ता गया।

      यह भी पढ़ें: नाइजीरिया में ISIS पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक : ट्रंप बोले- कट्टर इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे

      एक्यू खान नेटवर्क क्या था?

      एक्यू खान नेटवर्क पाकिस्तान का गुप्त अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क था। जिसके माध्यम से परमाणु तकनीक और उपकरण चोरी-छिपे ईरान, उत्तर कोरिया और लीबिया जैसे देशों तक पहुंचाए गए। नेटवर्क के केंद्र में डॉ. अब्दुल कादिर खान थे। साल 2004 में यह खुलासा हुआ और उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार की।

      परमाणु हथियार और वैश्विक खतरा

      परमाणु हथियार बहुत शक्तिशाली हैं और एक झटके में शहर को तबाह कर सकते हैं। 1945 में अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर पहला परमाणु बम गिराया। अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन को आधिकारिक परमाणु देश माना जाता है।

      भारत ने 1974 और 1998 में परमाणु परीक्षण किए, जबकि पाकिस्तान ने 1998 में परीक्षण कर अपनी शक्ति दिखाई। क्षेत्रीय तनाव लगातार बना रहता है।

      परमाणु बम के धमाके से तेज गर्मी, रोशनी और रेडिएशन निकलता है। TNT के टन के हिसाब से धमाके की ताकत मापी जाती है। 15 किलो टन का मतलब है 15,000 टन बारूद के बराबर धमाका। न्यूक्लियर हमले के बाद 'न्यूक्लियर विंटर' हो सकता है, जिससे सूरज की रोशनी कम होगी और तापमान गिर जाएगा।

      यह भी पढ़ें: ‘काश वह दुनिया में न रहे...’, क्रिसमस पर जेलेंस्की ने मांगी पुतिन की मौत की दुआ? बोले- स्वर्ग का दरवाजा खुल गया

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Nuclear Weapons

      Pakistan

      George Bush

      Vladimir Putin

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      भोपाल में आठ साल में गो-काष्ठ की खपत दोगुनी हुई, लकड़ी की डिमांड लगातार घटी

      ये हुई Happy Holi वाली बात...भोपाल में आठ साल में गो-काष्ठ की खपत दोगुनी हुई, लकड़ी की डिमांड लगातार घटी

      अजित पवार के बेटे ने वीएसआर वेंचर्स के मालिक का कॉकपिट में सोते हुए वीडियो शेयर किया

      ऐसी लापरवाही...अजित पवार के बेटे ने वीएसआर वेंचर्स के मालिक का कॉकपिट में सोते हुए वीडियो शेयर किया

      सैयारा रिलीज के बाद अहान पांडे ने करवाई दर्दभरी सर्जरी, रिकवरी में भी काफी समय लगा

      Ahaan Panday :सैयारा रिलीज के बाद अहान पांडे ने करवाई दर्दभरी सर्जरी, रिकवरी में भी काफी समय लगा

      बंगाल में सरकार बनने के 45 दिनों में लागू करेंगे सातवां वेतन आयोग

      अमित शाह का ऐलान...बंगाल में सरकार बनने के 45 दिनों में लागू करेंगे सातवां वेतन आयोग

      झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, क्लिनिक से अवैध दवाइयां और गांजा बरामद

      बलौदाबाजार में गर्भवती महिला की मौत :झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, क्लिनिक से अवैध दवाइयां और गांजा बरामद

      इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी, क्या कल रिलीज होगा धुरंधर-2 का ट्रेलर, मेकर्स ने दी सफाई

      Dhurandhar Trailer :इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी, क्या कल रिलीज होगा धुरंधर-2 का ट्रेलर, मेकर्स ने दी सफाई

      बिलासपुर में फंदे पर लटकी युवती, मानसिक दबाव में थी; आरोपी गिरफ्तार

      बॉयफ्रेंड ने कहा ‘ना’, प्रेमिका ने उठाया खुदकुशी का कदम :बिलासपुर में फंदे पर लटकी युवती, मानसिक दबाव में थी; आरोपी गिरफ्तार

      जहरीली गैस से घुटा दम, चोइथराम मंडी गेट के पास हादसा

      इंदौर में दो नगर निगम कर्मचारियों की सीवर टैंक में मौत :जहरीली गैस से घुटा दम, चोइथराम मंडी गेट के पास हादसा

      मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया

      सरकार का होली पर तोहफा...मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया

      पर जरा संभल कर! स्किन एलर्जी और सांस लेने में दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, ये उपाय करेंगे मदद

      खेलने जा रहे हैं होली ;पर जरा संभल कर! स्किन एलर्जी और सांस लेने में दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, ये उपाय करेंगे मदद

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....