Vaibhav Sooryavanshi :क्या खाते हैं वैभव सूर्यवंशी? जानें फिटनेस और फेवरेट फूड का पूरा हिसाब

स्पोर्ट्स डेस्क।15 साल की उम्र में अपनी फियरलैस बैटिंग से छाप छोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में हैं। क्योंकि इस आईपीएल में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से न सिर्फ ऑरेंज कैप जीती बल्कि इसका तोहफा भी BCCI ने उन्हें दिया है। जहां उन्होंने इस बार के आईपीएल में जसप्रीत बुमराह से लेकरपेट कमिंस, कगिसो रबाडा सहित कई दिग्गज बॉलर्स के खिलाफ जमकर रन बटौरे, लेकिन आखिर वैभव को इतनी ताकत आती कहां से है और उनका डाइट प्लॉन क्या है ये सारे सवालों के जवाब आज आपको मिलेंगे।
क्या है वैभव का फेवरेट खाना
वैभव सूर्यवंशी को घर का बना साधारण खाना सबसे ज्यादा पसंद है। इसके अलावा नॉनवेज व्यंजनों में मटन, चिकन और मछली उनकी पसंदीदा डिशों में शामिल हैं। क्रिकेट की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वह खाने-पीने के मामले में अपनी पसंद को खुलकर स्वीकार करते हैं। नकी यह सादगी उन्हें दूसरे युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है। जहां कई खिलाड़ी कम उम्र से ही बेहद सख्त डाइट फॉलो करते हैं, वहीं वैभव अभी भी संतुलन बनाकर चलने में विश्वास रखते हैं।
मिठाइयों में राजभोग और चीट मील में आइसक्रीम पसंद
वैभव को मिठाइयों से खास लगाव है। खास तौर पर 'राजभोग' उनकी पसंदीदा मिठाइयों में शामिल है। वहीं जब चीट मील की बात आती है तो आइसक्रीम उनकी पहली पसंद बन जाती है।
दिलचस्प बात यह है कि क्रिकेट जगत में पहले भी कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्हें खाने का शौक रहा है। विराट कोहली भी करियर के शुरुआती दिनों में छोले-भटूरे, मिठाई और आइसक्रीम के बड़े शौकीन थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए खानपान में बड़े बदलाव किए।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री : 15 साल 71 दिन में चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर, श्रेयस टी-20 के नए कप्तान
क्या बदलने वाली है वैभव की डाइट?
आईपीएल 2026 के दौरान जब वैभव से उनकी डाइट को लेकर सवाल किया गया था, तब उन्होंने संकेत दिया था कि वह धीरे-धीरे फास्ट फूड से दूरी बनाएंगे। उनका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय तक सफल रहने के लिए फिटनेस पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। वैभव जानते हैं कि आने वाले वर्षों में प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां बढ़ेंगी, इसलिए डाइट में सुधार उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकता है।
फिटनेस और प्रदर्शन के बीच संतुलन जरूरी
हालांकि कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों की राय इससे थोड़ी अलग है। उनका मानना है कि वैभव को अपनी मौजूदा डाइट में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहिए। अगर खानपान में अचानक बड़े बदलाव किए गए तो इसका असर उनके खेल और मानसिक सहजता पर भी पड़ सकता है।
फिलहाल वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह फिटनेस और पसंदीदा खाने के बीच सही संतुलन बनाकर भविष्य में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बनेंगे।











