Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, उतरने से पहले कई बार लहराया; सभी यात्री सुरक्षित, DGCA ने जांच के आदेश दिए

केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, उतरने से पहले कई बार लहराया; सभी यात्री सुरक्षित, DGCA ने जांच के आदेश दिए
देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तकनीकी गड़बड़ी के कारण हेलिकॉप्टर को आपात स्थिति में हेलीपैड से कुछ ही मीटर की दूरी पर उतारना पड़ा। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत छह श्रद्धालु सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। DGCA ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

हेलिकॉप्टर में सवार थे तमिलनाडु के यात्री

हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे। इसमें सवार सभी छह तीर्थयात्री तमिलनाडु के रहने वाले हैं। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर को केदारनाथ हैलीपैड़ से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। उन्होंने बताया कि पायलट कैप्टन कल्पेश द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे आपातकालीन स्थिति में सकुशल लैंडिंग कराया गया। जिसमें सवार श्रद्धालु- शिवाजी, अल्लू वेंकटचलम, महेश्वरी, सुन्दरा राज, सुमति और मयूर बाघवानी, सुरक्षित एवं सकुशल हैं। घटना के दौरान, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर यात्रियों की सहायता कर उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया।

पायलट की सूझबूझ से बचे सभी यात्री

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, घटना सुबह सात बजे की है जब क्रिस्टल एवियेशन कंपनी के हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के बीच शेरसी हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इसी बीच, तकनीकी खामी की जानकारी मिलते ही पायलट ने हेलिकॉप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर आपात स्थिति में उतारा। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और हेलिकॉप्टर को आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और सभी को बाबा केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं। गहरवार ने कहा कि हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts