PlayBreaking News

यूपी के अमेठी में बड़ा हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर में बारात से लौट रहे 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Follow on Google News
यूपी के अमेठी में बड़ा हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर में बारात से लौट रहे 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के अमेठी में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज सागर के पास हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 12.15 बजे बारात से लौट रही बोलेरो सड़क हादसे का शिकार हो गई। सभी लोग रायबरेली के नसीराबाद में शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। उसी दौरान बोलेरो गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। बोलेरो और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

घायलों की हालत नाजूक

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे घायलों को निकाला और उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया, वहीं चार अन्य घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में बच्चे भी सवार थे। ये भी पढ़ें- प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी: पत्नी और 3 बेटियों की गला काटकर हत्या, फंदे पर लटका मिला पति
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts