PlayBreaking News

अमेरिका में TikTok बंद : App स्टोर्स से हुआ गायब, 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने बैन को दी थी मंजूरी, भारत में 2020 से है बंद

Follow on Google News
अमेरिका में TikTok बंद : App स्टोर्स से हुआ गायब, 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने बैन को दी थी मंजूरी, भारत में 2020 से है बंद
वॉशिंगटन। चीनी वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok अमेरिका में भी बंद हो गया है। अमेरिका में अब लोग इस शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। एपल Hub ने बताया कि, अमेरिकी ऐप स्टोर से Tiktok ऐप को रिमूव किया जा चुका है। महीनों की कानूनी लड़ाई के बाद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 17 जनवरी को राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए TikTok पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून को मंजूरी दी थी। मैसेज में लिखा कि सॉरी TikTok अब से उपलब्ध नहीं होगा।

ऐप खोलते वक्त आ रहा ये मैसेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में TikTok यूजर्स को ऐप खोलते वक्त एक मैसेज दिख रहा है। जिसमें लिखा है, "अमेरिका में TikTok पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून लागू हो चुका है। इसका मतलब है कि आप अब TikTok का इस्तेमाल नहीं कर सकते। हमें खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वे अपने कार्यकाल के दौरान TikTok को फिर से चालू करने के सॉल्यूशन पर हमारे साथ काम करेंगे।"

अमेरिका में क्यों बंद हुआ ऐप

अमेरिकी अधिकारियों ने TikTok को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उनका कहना था कि, यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। उनका मानना था कि, चीनी सरकार इस ऐप का इस्तेमाल अमेरिकियों की जासूसी करने या गुप्त रूप से लोगों की राय को प्रभावित करने के लिए कर सकती है। FBI के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने पिछले साल कांग्रेस को बताया था कि चीनी सरकार TikTok के सॉफ्टवेयर के जरिए अमेरिकियों के डिवाइस तक पहुंच सकती है। इन चिंताओं के कारण अमेरिकी कांग्रेस ने TikTok पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित किया, जिसे राष्ट्रपति जो बिडेन ने अप्रैल 2024 में साइन किया। इसके बाद TikTok की मूल कंपनी बाइटडांस ने इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। सुप्रीम कोर्ट ने 17 जनवरी को TikTok की अपील को खारिज कर दिया। जिसके बाद 19 जनवरी से अमेरिका में TikTok का इस्तेमाल बंद हो गया।

ट्रंप ने 19 जनवरी तक का दिया था समय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि वह चीनी ऐप TikTok को कुछ राहत दे सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अभी तक इस मामले में कोई फाइनल फैसला नहीं लिया है। वह TikTok को दी गई समय सीमा को अगले 90 दिनों तक बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह अंतिम फैसले तक पहुंचते हैं, तो वे खुद सोमवार (20 जनवरी) को इसका ऐलान कर देंगे। वे 20 जनवरी को अपना पदभार संभालने जा रहे हैं, जिसके बाद वे TikTok को बैन से राहत दे सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने Bytedance को अपने अमेरिकी एसेट्स को दूसरी कंपनियों को बेचने के लिए 19 जनवरी 2025 तक का वक्त दिया था। जिसके बाद देशभर में बैन की बात कही थी।

भारत में 2020 में लगा था बैन

टिकटॉक के लिए भारत सबसे बड़े बाजारों में से एक था। जून 2020 में, भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा गोपनीयता के बारे में चिंताओं के कारण टिकटॉक और कई अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। 15 जून 2020 को जब भारत और चीन की सेनाओं में गलवान में झड़प हुई, तब भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ गया और 29 जून 2020 को यानी ठीक 14 दिन बाद भारत ने टिकटॉक समेत 58 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत सरकार ने दावा किया कि प्रतिबंधित ऐप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक के भारत में प्रतिबंधित होने से उसे लगभग $6 बिलियन का नुकसान हुआ। ये भी पढ़ें- अमेरिका में टिकटॉक पर लगेगा बैन, बिल पास, चीन ने बंद कराए वॉट्सऐप और थ्रेड्स
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts