PlayBreaking News

UP के रामपुर में दर्दनाक हादसा:बोलेरो पर पलटा भूसे से भरा ट्रक, चालक की मौत; VIDEO VIRAL

उत्तर प्रदेश के रामपुर में नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूसे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बराबर चल रही बोलेरो पर पलट गया। हादसे में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस और जेसीबी की मदद से शव निकाला गया। हादसे का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Follow on Google News
बोलेरो पर पलटा भूसे से भरा ट्रक, चालक की मौत; VIDEO VIRAL
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर जिले से एक भयावह हादसे की खबर सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूसे से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और बराबर चल रही बोलेरो पर पलट गया। हादसे का खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त

    हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो पूरी तरह टूट गई। इसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस और जेसीबी ने बचाव कार्य किया

    घटना गंज थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा और आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से बोलेरो को काटकर चालक का शव बाहर निकाला गया।

    हादसा बढ़ा लोगों में डर

    इस हादसे ने इलाके में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ठंड और फिसलन के कारण ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts