भोपालमध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं भोपाल, महिला कार्यकर्ताओं से कही ये बात

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को राजधानी भोपाल पहुंचीं। इस दौरान राजाभोज एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एवं महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा भी अगवानी के लिए पहुंचे थे।

पार्टी को मजबूत करें : स्मृति ईरानी

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं स्मृति ईरानी के स्वागत के लिए पहुंची थीं। इस दौरान महिलाओं ने आरती उतार कर उनकी अगवानी की। यहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी को मजबूत करें।

एयरपोर्ट पर महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत किया

स्मृति ईरानी सीहोर रवाना

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से सीहोर के ग्रेसिस रिसोर्ट के लिए रवाना हो गईं हैं। सीहोर में स्मृति भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी।

शाम को CM शिवराज से मुलाकात करेंगी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार शाम को भोपाल में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगी।

ये भी पढ़ें- एक्शन में CM शिवराज सिंह, अधिकारियों से बोले- कोई गड़बड़ हुई तो सीधे जिम्मेदार होंगे

संबंधित खबरें...

Back to top button