People's Update
Monday, March 9, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 9, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    लेबनान पर इजरायली हमले में तीन की मौत, 15 घायल
    तमिलनाडु: त्रिची में विशाल जनसभा आयोजित करेगी DMK, 10 लाख कार्यकर्ता लेंगे भाग
    बिहार राज्यसभा चुनाव में नाम वापसी का आखिरी दिन, 5 सीटों पर छह उम्मीदवारों ने किया नामांकन
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने किया फोन
    कर्नाटक: पुलिस ने मस्जिद की दीवर पर नाबालिग से 'जय श्रीराम' के नारे लिखवाने वाले व्यक्ति को किया गिर
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने किया फोन
    गाजा में इजरायल रक्षा बलों की बड़ी एयरस्ट्राइक, दो लड़कियों समेत छह फिलिस्तीनियों की मौत
    मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 100 USD प्रति बैरल के पार पहुंचे दाम
    ताजा खबर

    Union Budget 2025 : सभी जिलों में बनाए जाएंगे कैंसर डे केयर सेंटर, बिहार पर फोकस- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, 3 नए एयरपोर्ट और मखाना बोर्ड बनेगा

    Publish Date: 1 Feb 2025, 12:04 PM (IST)Reading Time: 9 Minute Read
    Follow on Google News
    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी, 2025 को लगातार आठवां बजट पेश कर रही हैं। उनका भाषण सुबह 11 बजे शुरू हो गया है। पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह, ये बजट भी पेपर लेस है।

    LIVE अपडेट्स...

    सरकार का बिहार पर फोकस

    • बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
    • बिहार के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की स्थापना करने का ऐलान। इससे इलाके में फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा मिलने की कही बात।
    • वित्त मंत्री ने राज्य में मौजूदा IIT का विस्तार करने की घोषणा भी की। राज्य में मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान। इससे मखाना उगाने वाले छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा।
    • 3 नए एयरपोर्ट भी बनाए जाएंगे।
    • सरकार के बिहार फोकस की झलक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे में भी दिखाई दी। बजट पेश करने के लिए उन्होंने बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी साड़ी को चुना। गोल्डन बॉर्डर की यह साड़ी पिछले बिहार दौरे के समय पद्मश्री दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी।

    दवाएं ड्यूटी फ्री, स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी

    36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% कर दी जाएगी। डिजिटल शिक्षण संसाधनों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

    अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर की सुविधा

    • सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर की सुविधा देगी। 2025-26 में 200 केंद्र बनाए जाएंगे।
    • इंश्योरेंस सेक्टर के लिए FDI को 74% से बढ़ाकर 100% कर दिया जाएगा। यह सुविधा उन कंपनियों के लिए होगी, जो पूरा प्रीमियम इंडिया में इन्वेस्ट करेगी।
    • अगले 3 साल में सभी जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। 2025-26 में ही ऐसे 200 सेंटर बनाए जाएंगे।
    • देश को खिलौनों के लिए बड़ा केंद्र बनाने के लिए नेशनल एक्शन प्लान बनाया जाएगा। हम क्लस्टर्स का डेवलपमेंट करेंगे। स्किल और मैन्युफैक्चरिंग के लिए इको सिस्टम बनाया जाएगा। इससे हाईक्वालिटी, अनोखे, इनोवेटिव और लंबा चलने वाले खिलौने बनेंगे।

    IIT में क्षमता का विस्तार, मेडिकल में सीटें बढ़ाने का ऐलान

    • IIT में क्षमता का विस्तार किया जाएगा। 23 IIT में 1.35 लाख स्टूडेंट्स मौजूद हैं। 6 हजार 500 विद्यार्थियों की सीटें बढ़ाई जाएंगी। आईआईटी पटना में सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। 23 आईआईटी में शिक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है।
    • AI सेंटर को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ आवंटित किए गए हैं। एआई के लिए एक संस्थान की स्थापना की जाएगी।
    • मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाने का ऐलान। अगले साल मेडिकल कॉलेज में 10 हजार सीटें जोड़ी जाएंगी।
    • स्कूल और उच्चतर शिक्षा के लिए भारतीय भाषा में पुस्तकें उपलब्ध कराएंगे। राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्र पिछली योजनाओं पर काम करते हुए 5 राष्ट्रीय कौशल केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

    बजट 5 क्षेत्रों पर फोकस : वित्त मंत्री

    • विकास में तेजी लाना।
    • सुरक्षित- समावेशी विकास।
    • निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देना।
    • घरेलू खर्च में वृद्धि।
    • भारत के उभरते मध्यम वर्ग की खर्च करने की शक्ति को बढ़ाना।

    भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाएंगे

    • 5 लाख महिलाओं, अनूसूचित जाति की महिलाओं के लिए योजना शुरू की जाएगी। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
    • भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाएंगे। खिलौना उद्योग के लिए मेक इन इंडिया के तहत विशेष योजना शुरू की जाएगी। इकोसिस्टम के विकास पर जोर होगा, जिससे हाई क्वालिटी पर्यावरण अनूकूल खिलौने बनेंगे।
    • लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सरकार मदद मुहैया कराएगी।
    • भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम शुरू की जाएगी। इसका मकसद डिजिटल माध्यम से छात्रो को अपनी भाषा में किताबों को समझने में मदद करना है।

    MSME के लिए कई ऐलान

    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार NCDC को सहकारी समीतियों के माध्यम से सहायता प्रदान करेगी।
    • MSME को अधिक व्यापक बनाने के लिए उनकी सहायता करने के लिए वर्गीकरण के साथ सीमा को दोगुना तक बढ़ाया जाएगा। इससे रोजगार सृजन होगा। MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, 1.5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा।
    • स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किया जाएगा। गारंटी फीस में भी कमी होगी।
    • MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए लोन देने के लिए कार्ड जारी किए जाएंगे।

    किसान क्रेडिट कार्ड से अधिक ऋण मिलेगा

    • सब्जियों का उपयोग बढ़ रहा है। किसानों के लिए लाभाकारी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। सहकारी समीतियां बनेंगी।
    • बिहार मखाना बोर्ड की स्थापना होगी। यह बोर्ड मखाना किसानों को सहायता उपलब्ध कराएगा।
    • राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन शुरू होगा। इसके तहत बीजों की 100 से अधिक किस्मों को उपलब्ध कराया जाएगा।
    • मत्स्य उद्योग में भारत दूसरे नंबर पर है। समुद्री खाद्य का मूल्य 60 हजार करोड़ है। अंडमान निकोबार पर विशेष ध्यान देते हुए सतत मछली पकड़ने को बढ़ावा देगी।
    • सरकार की ओर से कपास उत्पादकता को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों की आमदनी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
    • यूरिया की आपूर्ति बढ़ाने के लिए असम के नामरूप में संयंत्र स्थापित किया जाएगा।
    • किसान क्रेडिट कार्ड से लोन 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी जाएगी।

    अब तूर, उरद आदि पर फोकस

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। किसानों के पास और उपजाने का सामर्थ्य है। किसानों ने फसल उत्पागन बढ़ाया और सरकार ने खरीद में मदद की। वित्त मंत्री ने कहा कि, मेक इन इंडिया, रोजगार, नवाचार, ऊर्जा आपूर्ति, खेलों का विकास और एमएसएमई का बढ़ावा हमारे विकास के प्रमुख हिस्से हैं। इनकी प्रेरणा रीफॉर्म्स से मिलती है। इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में संपन्नता लाने और राज्यों की साझेदारी से शुरू होगी। कृषि में रोजगार सुधारने के लिए कौशल और निवेश पर ध्यान दिया जाएगा, खासकर युवा किसानों, ग्रामीण महिलाओं और छोटे किसानों पर। पहले चरण में 100 कृषि जिलों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय तेल मिशन चलाया जा रहा है। सरकार अब तुअर, उड़द और मसूर पर ध्यान दे रही है।

    पीएम धन धान्य कृषि योजना का ऐलान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, भारत सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी है। हम विकसित भारत का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम धन धान्य कृषि योजना का ऐलान किया है। 100 जिलों में लो प्रोडक्टिविटी पर फोकस करके इसमें सुधार किया जाएगा। भंडारण को बढ़ाना और सिंचाई सुविधा को बढ़ाना होगा।

    बजट में गरीब, यूथ और नारी समेत 10 क्षेत्रों पर फोकस

    विकिसित भारत के लिए हमें हमारी पिछली दो सरकार से प्रेरणा मिल रही है, हमारी सरकार ने रिफॉर्म किए हैं जिससे दुनिया का ध्यान हमपर आया है। बजट में गरीब, यूथ, अन्नदाता और नारी समेत 10 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। गरीबी के खात्मे, अच्छे स्कूल, अच्छा स्वास्थ्य पर ध्यान दिया गया है।

    विकसित भारत की उम्मीदों ने हमें प्रेरणा दी है

    वित्त मंत्री ने कहा, 'यह बजट सरकार की विकास को बढ़ाने, सभी के डेवलपमेंट, मिडिल क्लास की क्षमता को बढ़ाने के लिए समर्पित है। हम इस सदी के 25 साल पूरा करने जा रहे हैं। हमारी विकसित भारत की उम्मीदों ने हमें प्रेरणा दी है। हमारी अर्थव्यवस्था सभी बड़ी इकोनमी में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।'

    लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई

    लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। देखें फोटो...

    संसद भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    देखें वीडियो...

    निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

    देखें वीडियो...

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंची

    देखें फोटो...

    वित्त मंत्रालय से बाहर निकलीं निर्मला सीतारमण

    देखें वीडियो...

    संसद भवन पहुंची बजट की कॉपी

    देखें वीडियो...

    वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। इस बार उन्होंने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है। इसके बाद वह राष्ट्रपति भवन जाएंगी। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपेंगी। सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। बता दें कि सरकार का बजट सत्र कल ही शुरू हो चुका है। देखें वीडियो...

    वित्त मंत्रालय के लिए निकलीं निर्मला सीतारमण

    वित्त मंत्रालय के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आवास से रवाना हो गई हैं। वित्त मंत्री आज बजट पेश करेंगी। देखें फोटो...

    सत्र में 16 बिल हो सकते हैं पेश

    संसद का बजट सत्र शुक्रवार (31 जनवरी) से शुरू हो रहा है। इस सत्र में 16 बिल पेश हो सकते हैं। इनमें से 12 बिल 2024 के मानसून और विंटर सत्र में लाए गए थे, जिनमें वक्फ अमेंडमेंट बिल भी शामिल है। चार नए बिलों में फाइनेंस बिल के अलावा प्रोटेक्शन ऑफ इंट्रेस्ट इन एयरक्राफ्ट ऑब्जेक्ट्स, त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी और इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल शामिल हैं।

    13 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र का पहला चरण

    18वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र शुक्रवार (31 जनवरी) से शुरू हो गया है। संसद के बजट सत्र का आज से शुरू हो रहा पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। सेशन के तीसरे दिन यानी 2 फरवरी को रविवार होने की वजह से छुट्‌टी रहेगी। इसके बाद 3 फरवरी से 6 फरवरी तक राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी 6 फरवरी को ही राज्यसभा में चर्चा पर जवाब दे सकते हैं। पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की वजह से संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी। बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। ये भी पढ़ें- Budget 2025 :18वीं लोकसभा का पहला बजट सेशन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की बड़ी बातें

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले कुछ दिनों में 40 डिग्री के आसार

    MP में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश,मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले कुछ दिनों में 40 डिग्री के आसार

    बेटे मोजतबा ने संभाली ईरान की ताकतवर कुर्सी, तेहरान में विरोध, ट्रंप की भी आई प्रतिक्रिया

    खामेनेई के बाद फिर खामेनेई!बेटे मोजतबा ने संभाली ईरान की ताकतवर कुर्सी, तेहरान में विरोध, ट्रंप की भी आई प्रतिक्रिया

    भागीरथपुरा वाली घटना की छाया भी दिखाई दी 

    अपनों के साथ मनाई जाती है, फिर भी नाम ‘गेर’भागीरथपुरा वाली घटना की छाया भी दिखाई दी 

    T20 वर्ल्ड कप जीतते ही सोशल मीडिया पर मीम्स का विस्फोट

    फाइनल खत्म… और मीम्स शुरू!T20 वर्ल्ड कप जीतते ही सोशल मीडिया पर मीम्स का विस्फोट

    जानिए वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी?

    भारत पर नोटों की बरसात!जानिए वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी?

    बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, जयशंकर मिडिल ईस्ट पर देंगे बड़ा बयान

    संसद में हंगामा तय!बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, जयशंकर मिडिल ईस्ट पर देंगे बड़ा बयान

    शिक्षा और शिक्षक कल्याण को समर्पित कर्मयोगी सुरेंद्रनाथ दुबे नहीं रहे

    शिक्षा और शिक्षक कल्याण को समर्पित कर्मयोगी सुरेंद्रनाथ दुबे नहीं रहे

    पीपुल्स ग्रुप का ग्रैंड होली सेलिब्रेशन, गानों में जमकर थिरके युवा, फोटोज में देखे तस्वीरें

    भोपाल :पीपुल्स ग्रुप का ग्रैंड होली सेलिब्रेशन, गानों में जमकर थिरके युवा, फोटोज में देखे तस्वीरें

    भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास, सूर्या की सेना ही धुरंधर

    HISTORY REPEAT : भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास, सूर्या की सेना ही धुरंधर

    नाम तय, लेकिन ऐलान पर सस्पेंस; इजरायल की धमकी- उत्तराधिकारी को भी बनाएंगे निशाना

    खामेनेई के बाद कौन संभालेगा ईरान की कमान?नाम तय, लेकिन ऐलान पर सस्पेंस; इजरायल की धमकी- उत्तराधिकारी को भी बनाएंगे निशाना

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....