PlayBreaking News

शिवपुरी में किशोरी पर जानलेवा हमला:आरोपी ने कुल्हाड़ी से किए वार, गले में फंदा डालकर छत से लटकाया

शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घर में अकेली मौजूद किशोरी पर गांव के ही एक युवक ने हमला कर दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। घायल किशोरी को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
Follow on Google News
आरोपी ने कुल्हाड़ी से किए वार, गले में फंदा डालकर छत से लटकाया
AI GENERATED IMAGE

शिवपुरी। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और कई घंटों तक चक्काजाम कर विरोध जताया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

घर में अकेली थी नाबालिग, तभी हुआ हमला

घटना के समय नाबालिग घर में अकेली थी। उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी, जबकि पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर थे। इसी दौरान गांव में रहने वाला युवक घर में पहुंचा और किशोरी पर हमला कर दिया। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें: CG News CG RERA का सख्त रुख: 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में कॉमन एरिया हस्तांतरण पर मांगा जवाब

ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी डर गया, और भागने की कोशिश में रस्सी छूट गई और घायल किशोरी नीचे गिर गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। 

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खोला।

ये भी पढ़ें: Mrityu Panchak : क्या है मृत्यु पंचक और क्यों माना जाता है अशुभ? इन 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच पर केस दर्ज

पुलिस ने मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान अन्य संदिग्धों की भूमिका को भी शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है, जिसमें कई खुलासे हो सकते है।  

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts