3 साल तक क्लीनिक में रेप, फिर ब्लैकमेलिंग!महिला ने पति को बताई आपबीती, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक स्पीच थेरेपिस्ट पर महिला ने करीब 3 साल तक रेप, ब्लैकमेलिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
महिला ने पति को बताई आपबीती, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने स्पीच थेरेपिस्ट पर करीब तीन साल तक रेप करने, ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बेटे के इलाज के दौरान हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, साल 2023 में महिला अपने बेटे की तुतलाने की समस्या के इलाज के लिए मिशन चौक स्थित स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. प्रांजुल बलियान के क्लीनिक जाती थी। बच्चे की नियमित थेरेपी के कारण महिला का क्लीनिक आना-जाना बना रहा। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और पहचान हो गई।

महिला का आरोप- क्लीनिक में किया रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त 2023 को वह डॉक्टर से मिलने क्लीनिक पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला का कहना है कि घटना के बाद सामाजिक बदनामी और शर्म के डर से उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

Breaking News

ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध

महिला का आरोप है कि पहली घटना के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। डर और दबाव बनाकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी धमकी देकर उसे अपने संपर्क में बनाए रखता था।

विवाद के बाद सामने आया मामला

महिला के अनुसार, 1 जून 2026 को किसी बात को लेकर उसका आरोपी डॉक्टर से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

पति को जानकारी देने के बाद महिला 4 जून को कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर 5 जून को आरोपी डॉ. प्रांजुल बलियान को गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी पर कई बार रेप करने, ब्लैकमेल करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts