Under-19 World Cup :239 रन चेज कर रही बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा, अबरार 5 रन पर आउट

इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल करने का मौका होगा। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में USA पर 6 विकेट की जीत हासिल की थी।
Follow on Google News
239 रन चेज कर रही बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा, अबरार 5 रन पर आउट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 239 रन का टारगेट रखा है। इम मैच में बारिश की दस्तक हुई जिसके चलते मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया है। बुलावायो में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने 48.4 ओवर में 238 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई।  जवाबी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत हो चुकी है।

    बांग्पलादेश ने पहले ओवर में टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन बना लिए हैं। ओपनर जवाद अबरार 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि रिफत बेग और कप्तान अजीजुल हकीम तमीम फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।

    वैभव सूर्यवंशी की फिर दिखी शानदार पारी

    इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से अभिज्ञान कुंडू ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 112 गेंदों में 80 रन बनाए और पारी को संभाले रखा। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंदों पर 72 रन की तेज तर्रार पारी खेली। इस पारी के साथ वैभव इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में 50 से अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इनकी मदद से टीम ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। 'किंग कोहली' का रिकॉर्ड आज होगा ब्रेक

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल।

    बांग्लादेश: अजीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), रिफत बेग, जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, इकबाल हुसैन।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts