PlayBreaking News

उमरिया रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा, रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक फंसने से ट्रेनें थमीं, यात्रियों को भारी असुविधा का सामना

Follow on Google News
उमरिया रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा, रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक फंसने से ट्रेनें थमीं, यात्रियों को भारी असुविधा का सामना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उमरिया। सिंगल टोला रेलवे फाटक पर गुरुवार को बड़ा रेल हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई। गेहूं से भरा एक ट्रक (एमपी 17 एनएच 2822) उमरिया की ओर जा रहा था, तभी अचानक ट्रक का अगला पहिया अलग हो गया और वह बीच रेलवे ट्रैक पर ही ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते ट्रैक पूरी तरह से जाम हो गया और रेलवे व सड़क यातायात बाधित हो गया। करीब 1 घंटे 7 मिनट तक यातायात ठप रहने से कई ट्रेनों को डिटेन होना पड़ा। रेलवे नियमों के अनुसार ट्रेन डिटेन होना गंभीर लापरवाही मानी जाती है।

    Uploaded media

    कैसे हुआ हादसा?

    घटना उस समय हुई जब ट्रक रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। मेंटेनेंस के अभाव में अचानक उसका अगला पहिया अलग हो गया। ट्रक फंसी हुई अवस्था में रेलवे पथ पर ही अटक गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे। सहायक मंडल अभियंता उमरिया के अथक प्रयासों से आरपीएफ उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मुन्नी बाई और सहायक उप निरीक्षक की मदद से करीब एक घंटे के बाद ट्रक को ट्रैक से हटाया गया और मार्ग पुनः खुला। रेलवे यातायात 3:35 बजे से 4:42 बजे तक बाधित रहा। इस दौरान यात्रियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर बैरिकेड से स्थिति और बिगड़ गई।

    Twitter Post

    यात्रियों को भारी मुश्किलें

    रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर बैरिकेड लगाए जाने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। वाहन चालक बैरिकेड से पहले यात्रियों को उतार देते हैं, जिससे उन्हें करीब 150 फीट तक भारी सामान खुद उठाकर चलना पड़ता है। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अनुज सेन ने बताया कि उमरिया में रजिस्टर्ड कुली तो मौजूद हैं, लेकिन वे पिछले 3 वर्षों से स्टेशन पर दिखाई नहीं दिए। काम न मिलने की वजह से वे बाहर मजदूरी कर रहे हैं।

    ऑटो चालक भी नाराज हैं। उनका कहना है कि बैरिकेड की वजह से उन्हें स्टेशन तक यात्रियों को पहुंचाने में परेशानी हो रही है। यदि वे किसी यात्री का सामान पहले ही छोड़ देते हैं, तो उनसे टिकट की मांग की जाती है। इससे ऑटो चालकों और यात्रियों दोनों की स्थिति असहज बनी हुई है। वहीं रेलवे प्रशासन द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।   

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts