Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उमरिया - बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर में बाघ का हमला, किसान गंभीर रूप से घायल

उमरिया - बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर में बाघ का हमला, किसान गंभीर रूप से घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में बुधवार को एक बाघ ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया। मझौली गांव के 56 वर्षीय ननकू केवट इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पैर में गहरी चोट आई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

    खेत में काम करते समय झाड़ियों से निकली बाघिन

    यह घटना मझौली बीट के पास मेढ़हाई तालाब के समीप राजस्व क्षेत्र में सुबह करीब 9.30 बजे हुई। ननकू केवट सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक से अटैक कर दिया। घायल ननकू के शरीर पर कई जगह बाघ के पंजों के निशान हैं। सूचना मिलते ही पार्क की टीम घटना स्थल पर पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ननकू इलाजरत हैं।

    हमले से पहले किया था मवेशी का शिकार

    वन विभाग के मुताबिक, हमले से कुछ ही समय पहले बाघिन ने घटनास्थल के पास एक मवेशी का शिकार किया था। आशंका है कि मवेशी का शिकार करने के बाद बाघिन वहीं आसपास झाड़ियों में छिपी थी और खेत में हलचल देखकर किसान पर हमला कर दिया।

    इलाके में बढ़ाई गई निगरानी

    परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी कड़ी कर दी गई है। करीब 20 से अधिक वनकर्मी इलाके में तैनात किए गए हैं, जो लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि बाघ-बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे खेतों में अकेले न जाएं, समूह में कार्य करें और खेतों के आसपास झाड़ियों की सफाई कराएं। 

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts