उज्जैन: महाकाल मंदिर में फिर टूटा नियम, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी ने किया गर्भगृह में प्रवेश, वीडियो आया सामने

Follow on Google News
उज्जैन: महाकाल मंदिर में फिर टूटा नियम, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी ने किया गर्भगृह में प्रवेश, वीडियो आया सामने

उज्जैन के महाकल मंदिर के एक बार फिर नियम टूटा है। सावन के चौथे सोमवार को कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी ने दो अन्य लोगों के साथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा की। जबकि मंदिर का नियम है कि किसी भी श्रद्धालु को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे की है।

वीडियो आया सामने

इससे पहले भी दूसरे सोमवार को विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे रुद्राक्ष गर्भगृह में प्रवेश का मामला सामने आया था। अभी वो मामला शांत नहीं हुआ था कि अब पुंडरीक गोस्वामी का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में गोस्वामी दो अन्य लोगों के साथ गर्भगृह में पूजा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं और मंदिर के कर्मचारी गर्भगृह के अंदर दिखाई दे रहे हैं।

मंदिर प्रशासक ने दी सफाई

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने सफाई देते हुए कहा कि पुंडरीक गोस्वामी एक संत हैं। इसलिए उन्हें गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। अब इस पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनके पास कोई लिखित अनुमति थी। 

कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने भी किया था गर्भगृह में प्रवेश

कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने भी दो साल पहले उज्जैन में कथा के दौरान गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा की थी। उस समय भी लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे कि प्रदीप मिश्रा महामंडलेश्वर नहीं हैं, फिर भी गर्भगृह में प्रवेश हो गया। तब भी श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्हें गर्भगृह में प्रवेश दे दिया था।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts