PlayBreaking News

उज्जैन : बड़नगर के पास झलारिया में बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू में जुटी टीमें

कलेक्टर और एसपी सहित पुलिस और बचाव दल मौके पर, गांव वाले भी कर रहे हैं रेस्क्यू टीम की मदद
Follow on Google News
उज्जैन : बड़नगर के पास झलारिया में बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू में जुटी टीमें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बड़नगर।   उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के झलारिया गांव में एक 3 साल का मासूम बोरवेल में गिर गया है। बोरवेल की गहराई करीब 60 से 70 फुट है। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी है। बड़नगर से 40 किमी दूर और मुख्यमार्ग से करीब 6 किमी अंदर स्थित झलारिया गांव में गुरुवार शाम को एक 3 साल का मासूम बोरवेल में जा गिरा। इसका पता चलने के बाद गांव में अफरा-तफरी फैल गई। वहीं पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक खबर पहुंची। इसके तत्काल बाद ही रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना की गर्इं।

    कलेक्टर, एसपी पहुंचे मौके पर

    उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य को शुरु करवाने के साथ ही कुछ और मशीनों का इंतजाम भी करवाया। दोनों अधिकारी रेस्क्यू आॅपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं, साथ ही परिवार को भी सांत्वना दी है। 

     रेस्क्यू के साथ ही सेफ्टी का भी ध्यान
    रेस्क्यू के साथ ही सेफ्टी का भी ध्यान रखा जा रहा है। मशीन आॅपरेटर्स सहित पूरी रेस्क्यू टीम को काम तेज रखने के साथ ही मौके पर लाइट सहित अन्य इंतजाम करवाए गए हैं। 
    -प्रदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक, उज्जैन

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts