PlayBreaking News

Tamilnadu :सनातन पर फिर गरजे उदयनिधि, विधानसभा में विजय के सामने दोहराई खत्म करने की मांग

उदयनिधि का यह बयान ऐसे समय आया है जब दक्षिण भारत में भाषा, संस्कृति और पहचान की राजनीति फिर तेज होती दिखाई दे रही है। सनातन, वंदे मातरम् और राज्य गीत जैसे मुद्दे केवल सांस्कृतिक बहस नहीं रह गए हैं
Follow on Google News
सनातन पर फिर गरजे उदयनिधि, विधानसभा में विजय के सामने दोहराई खत्म करने की मांग

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को एक बार फिर ‘सनातन’ मुद्दा गूंज उठा। विपक्ष के नेता और डीएमके विधायक उदयनिधि स्टोलिन ने सदन को संबोधित करते हुए अपने पुराने बयान को दोहराया और कहा कि सनातन, जिसने लोगों को बांटा है, उसे खत्म कर देना चाहिए। उनके इस बयान के दौरान मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय भी सदन में मौजूद थे।

विधानसभा में गर्माया माहौल

उदयनिधि का यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि साल 2023 में इसी तरह की टिप्पणी के बाद देशभर में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। उस समय बीजेपी समेत कई हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी थी। अब विधानसभा के भीतर उसी मुद्दे को फिर उठाने से सियासी माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है।

राजनीतिक मतभेद अलग, लेकिन राज्य हित सबसे ऊपर- स्टालिन

अपने भाषण के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने राजनीतिक शिष्टाचार और सहयोग की भी बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को कई नेताओं से शुभकामनाएं मिली हैं और यही राजनीतिक मर्यादा विधानसभा में भी दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा, भले ही हम सत्ता पक्ष और विपक्ष के तौर पर अलग-अलग पंक्तियों में बैठते हों, लेकिन तमिलनाडु के विकास के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
उदयनिधि ने यह भी याद दिलाया कि वे और मुख्यमंत्री एक ही कॉलेज में पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को विपक्ष के सुझावों को भी गंभीरता से सुनना चाहिए और राज्यहित में उन्हें स्वीकार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: नीट परीक्षा रद्द! 22 लाख से अधिक छात्रों पर असर, राजस्थान से उठे विवाद ने पलटी पूरी परीक्षा, CBI करेगी जांच

वंदे मातरम् और तमिल राज्य गीत पर भी छिड़ी बहस

विधानसभा में उदयनिधि ने वंदे मातरम् के बाद तमिलनाडु के राज्य गीत बजाए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने इस क्रम को लेकर चिंता जताई है और राज्य गीत को कभी दूसरे स्थान पर नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् नहीं बजाया गया था, जबकि तमिलनाडु में इसे बजाया गया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल की भूमिका की ओर भी इशारा किया और कहा कि सरकार को भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनने देनी चाहिए।
उदयनिधि ने साफ कहा कि तमिलनाडु के राज्य गीत की गरिमा सर्वोच्च रहनी चाहिए और उसे किसी भी परिस्थिति में कमतर नहीं आंका जाना चाहिए।

Breaking News

क्यों अहम है यह बयान?

उदयनिधि का यह बयान ऐसे समय आया है जब दक्षिण भारत में भाषा, संस्कृति और पहचान की राजनीति फिर तेज होती दिखाई दे रही है। सनातन, वंदे मातरम् और राज्य गीत जैसे मुद्दे केवल सांस्कृतिक बहस नहीं रह गए हैं, बल्कि इनका सीधा असर राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ रहा है।
विधानसभा के भीतर दिया गया यह बयान आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजनीति में भी नई बहस छेड़ सकता है, खासकर तब जब डीएमके लगातार केंद्र की नीतियों और सांस्कृतिक एजेंडे पर सवाल उठाती रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts